फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

इंडिया वन का एटीएम तोडने की कोशिश

Sun, 15 Dec 2019 10:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
crime
मैनपुरी। कचहरी रोड स्थित इंडिया वन का एटीएम तोड़कर कैश चोरी करने की कोशिश की गई। नाकाम हुए चोरों ने सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। वहीं डीवीआर उठा ले गए। जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में कचहरी रोड पर डीएवी स्कूल की गली के सामने स्थित इंडिया वन एटीएम में शनिवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। पहले एटीएम को तोड़ने की कोशिश करते रहे, लेकिन जब नाकाम हो गए तो वहां लगे सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। चोर तोड़फोड़ करने के साथ ही एटीएम में लगा डीवीआर भी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

इस वारदात से पूर्व चोरों ने एटीएम के बाहर रखे एक खोखा की टीन काटकर उसमें रखी करीब पांच सौ रुपये की नकदी और एक हजार कीमत का सामान चोरी कर लिया। दुकान संचालक गांव अहिरवा निवासी ज्ञान सिंह ने बताया कि उसने थाने में तहरीर दी है। वहीं इस बारे में जब सीओ सिटी अभय नरायन से जानकारी ली गई तो उन्होंने घटना के बारे में जानकारी से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को छिपाती रही कोतवाली पुलिस
एटीएम तोड़ने की कोशिश की गई, इसकी सूचना पर सुबह यूपी 112 जांच करने भी गई थी, लेकिन कोतवाली पुलिस घटना को दबाती रही। इस बीच खोखा संचालक से बात की तो उसने चोरी की वारदात के बारे में जानकारी दी। कुछ देर बाद एटीएम में कैश डालने वाले करहल रोड निवासी संजय सिंह भी वहां आ गए। उन्होंने एटीएम में हुई तोड़फोड़ की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed