{"_id":"5e2b2b1b8ebc3e4b130d4e25","slug":"crime-looted-mainpuri-news-agr426387399","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में बैठाकर कपड़ा व्यापारी जीजा-साले को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में बैठाकर कपड़ा व्यापारी जीजा-साले को लूटा
विज्ञापन
24एमएनपी-18-किशनी में लूट के बाद घटनास्थल पर मौजूद कपड़ा व्यापारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी (मैनपुरी)। कन्नौज के कपड़ा व्यापारी जीजा साले को बृहस्पतिवार की रात कार में बैठाकर बदमाशों ने तमंचा के बल पर लूट लिया। वारदात इटावा-मैनपुरी बार्डर के पास हुई। दोनों इटावा से किशनी होते हुए कन्नौज लौट रहे थे। पुलिस के हाथ लुटेरों का मोबाइल और कुछ कागजात लगे हैं।
कन्नौज के गांव भरौली निवासी चरन सिंह अपने साले महेश सिंह निवासी रामनगर छिबरामऊ के साथ मेरठ कपड़े की खरीद करने गए थे। जीजा साले कन्नौज में कपड़े का व्यवसाय करते हैं। मेरठ से कपड़ा खरीद करने के बाद ट्रांसपोर्ट पर देकर दोनों संगम एक्सप्रेस से बृहस्पतिवार रात करीब पौने तीन बजे इटावा रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। वहां दोनों कन्नौज जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। एक बस आई लेकिन भीड़ अधिक होने के चलते चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। काफी देर इंतजार करने के बाद दोनों किशनी जा रही एक ईको कार में बेवर जाने के लिए बैठ गए। पीड़ितों के अनुसार कार में चालक के अलावा तीन अन्य लोग पहले से ही मौजूद थे। कार ने जब मैनपुरी की सीमा में प्रवेश कि तभी कार सवारों ने गाड़ी को गांव अजीजपुर को जाने वाली सड़क पर मोड़ दिया। रास्ता बदलता देख व्यापारियों ने जब वजह पूछी तो उसमें सवार बदमाशों ने तमंचे निकालकर कनपटी पर सटा दिए। कुछ दूर चलने के बाद गाड़ी को रोककर बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर चरन सिंह को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। महेश से पांच हजार और चरन सिंह से चार हजार की नकदी लूट ली। दोनों के मोबाइल, कपड़ों का बैग छीन लिया।
लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने व्यापारियों को धक्का मारकर गाड़ी से नीचे फेंक दिया। लूट का शिकार व्यापारियों ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेई पुलिसबल के साथ पहुंचे और पीड़ितों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई भी हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन
बदमाशों में रुपयों को लेकर हुई खींचतान
व्यापारियों ने बताया कि बदमाशों की खींचतान में उनका मोबाइल वहीं पर गिर गया। उन्हें धक्का देने के कुछ देर बाद बदमाश वापस वहां पहुंचे, मोबाइल की तलाश की, लेकिन न मिलने पर वापस लौट गए थे। घटनास्थल पर छूटा मोबाइल पुलिस को बरामद हुआ है। वहीं एक बिजली बिल भी मिला है। इसके आधार पर पुलिस जल्द से जल्द बदमाशों तक पहुंचने का दावा कर रही है। व्यापारियों ने तहरीर दी है।
चरन सिंह ने मुंह में रख ली अंगूठी
कार से फेंके जाने के बाद व्यापारी जीजा साले गांव अजीजपुर निवासी भाजपा नेता पिंकू सिकरवार के घर पहुंचे और वारदात की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को नकदी मोबाइल लूटे जाने की घटना बताई। चरन सिंह ने बताया कि लूट के दौरान उन्होंने अपनी 10 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी मुंह में रख ली थी। इस वजह से वह लुटने से बच गई।
चोरी नहीं खोल सके अब हो गई लूट
किशनी और कुसमरा चौकी क्षेत्र में हुईं चोरी की वारदातों को खोलने में नाकाम साबित हो रही पुलिस के सामने अब लूट की ये घटना किसी चुनौती से कम नहीं है। सराफ की दुकान में हुई लाखों की चोरी की वारदात खुलासे के लिए व्यापारियों के दिए गए चार दिन का समय भी बीत चुका है। खुलासे के नाम पर पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीं चोरी के बीच शुक्रवार को व्यापारियों से हुई लूट की वारदात ने थाना पुलिस की परेशानी बढ़ा दी हैं।
मौके से लुटेरों का मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस से इससे कई सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
ओमहरि वाजपेयी, प्रभारी निरीक्षक किशनी।