फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime, loot

मैंथा कारोबारी के मुनीम से साढ़े पांच लाख लूटे, की फायरिंग

Wed, 17 Jul 2019 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime, loot
कासगंज में लूट की घटना के मौके पर एएसपी सर्वलांश टीम को दिशा निर्देश देते - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के अमरपुर घाट इलाके में बुधवार की सायं दो बाइक सवार चार बदमाशों ने साढ़े पांच लाख रुपये की नगदी भरा थैला लूट लिया। लूट के दौरान बदमाशों के फायर से एक राहगीर युवक मामूली चुटैल हुआ। फायर उसके पेट से रगड़ता हुआ निकल गया। बदमाशों की एक बाइक मौके पर गिर गई। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

लूट का शिकार मैंथा कारोबारी प्रदीप कुमार सिंह का मुनीम रोहतास हुआ। बुधवार की सायं के समय प्रदीप कुमार अपना प्रतिष्ठान बंद करके गांव मनौटा वापस जा रहे थे। उनके पीछे ही दूसरी बाइक पर उनका मुनीम रोहतास आ रहा था। रोहतास के पास नकदी का बैग था। दो पल्सर बाइक पर चार बदमाश पहुंचे। एक बदमाश ने रोहतास की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे रोहतास गिर पड़ा। बदमाशों ने उसके पास से नकदी का थैला छीन लिया। रोहतास के चीखने पर बदमाशों ने फायर कर दिया। उसी दौरान वहां से गोपाल एवं बबलू गुजर रहे थे। उन्होंने बदमाशों को ललकारा। तभी बदमाशों ने फायर कर दिया। गोपाल और बबलू तुरंत ही फायर से अपना बचाव कर गए, लेकिन गोली गोपाल के पेट को रगड़ते हुए निकल गई। इसी दौरान अन्य राहगीरों के गुजरने पर बदमाश हड़बड़ा गए और मौके से भागने लगे। बदमाशों की एक पल्सर बाइक वहीं गिर गई। बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग गए। तुरंत ही कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। कुछ लोगों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। एसपी सुशील घुले, एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ आईपी सिंह मौके पर पहुंच गए। एसपी ने कोतवाली पुलिस को शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए हैं। वहीं लूट के शिकार हुए कारोबारी और उसके मुनीम से पुलिस अधीक्षक ने भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed