{"_id":"5d2622d28ebc3e6cfd18871a","slug":"crime-liqar-kasganj-news-agr395483713","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से लूटा ट्रक सोरों में बरामद, दो लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा से लूटा ट्रक सोरों में बरामद, दो लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन
कासगंज सोरों पुलिस द्वारा पकड़े गए ट्रक लूट के आरोपी और बरामद ट्रक
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। हरियाणा से ट्रक लूटकर भागे लुटेरों को सोरों पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। सहावर रोड पर मुठभेड़ के बाद पुलिस ने ट्रक बरामद कर लिया है। लुटेरों से तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। लुटेरे ट्रक को बदायूं में बेचने जा रहे थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
बुधवार सुबह सोरों कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मोहर सिंह तोमर और स्वॉट टीम प्रभारी मुकेश कुमार सहावर रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक को रोका तो ट्रक के चालक और हेल्पर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में लूट की घटना का खुलासा हो गया। दोनों लुटेरे निकले। लुटेरों ने अपना नाम पवन चौधरी निवासी नगला गूजरान जिला फरीदाबाद एवं जुगेंद्र निवासी खेड़ा हरियाणा बताया। लुटेरों ने बताया कि 7 जुलाई की रात हरियाणा के भिवाड़ी जिले के कस्बा धारूहेडा से ट्रक लूटा था। ट्रक में सो रहे व्यक्ति को बंधक बना लिया और ट्रक लूटने के बाद उसे रास्ते में छोड़ दिया। ट्रक बेचने के लिए बदायूं ले जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने लुटेरों को पूछताछ के बाद जेल भेजा है।
- गिरफ्तार अपराधी शातिर किस्म के हैं। पुलिस टीम ने साहस का परिचय देकर दोनों लुटेरों को गिरफ्तार किया है। सोरों पुलिस और स्वॉट टीम का यह कार्य सराहनीय है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों से गहनता से पूछताछ की गई है
विज्ञापन
सुशील घुले, एसपी
मांगा आपराधिक ब्योरा
सोरों कोतवाली पुलिस ने लुटेरों का आपराधिक इतिहास खंगाला है। हरियाणा के थाना धारूहेडा से आपराधिक ब्योरा मांगा है। इसके अलावा हरियाणा के भिवाड़ी जिले के सभी थानों से भी पुलिस ब्योरा जुटा रही है। कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि लुटेरे और भी घटनाओं में संलिप्त हो सकते हैं।
यह हुई बरामदगी-
- 1 ट्रक।
- 2 तमंचा।
- 4 कारतूस।