फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

कोतवाल बनकर महिला को धमकाने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

Wed, 04 Nov 2020 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime
कासगंज। गंजडुंडवारा कोतवाली का कोतवाल बनकर धमकाने के मामले में महिला के आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मोहल्ला धनपाल निवासी लक्ष्मीदेवी ने अपने साथ मारमीट की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। आरोपी पक्ष की ओर से एक व्यक्ति गंजडुंडवारा कोतवाल बनकर महिला द्वारा लिखवाई रिपोर्ट वापस लेने को दबाव बनाकर धमकाने लगा। इसके बाद महिला ने आईजीआरएस पोर्टल पर इसकी शिकायत की। शासन से पुलिस अधिकारियों को मामले की जांच करने के निर्देश मिले।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे गंजडुंडवारा कोतवाली के एसएसआई जगमोहन को इसकी विवेचना भी सौंप दी गई। जिस नंबर से महिला को धमकी दी जा रही थी उसकी आईडी फर्जी निकली। सीडीआर के माध्यम से जांच करने के बाद नन्हे पुत्र राजवीर सिंह निवासी नकारा सिकंदरपुर वैश्य के मोबाइल नंबर का प्रयोग करने का मामला सामने आया। एसएसआई ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज करा दिया। बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed