{"_id":"5f7f553b8ebc3e9b99244275","slug":"crime-kasganj-news-agr462838849","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज के मानपुर नगरिया में मौत का शिकार श्यामवीर का फाइल फोटो
- फोटो : KASGANJ
Link Copied
सोरों (कासगंज)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर नगरिया में खेत पर फसल रखवाली करने गए एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटता मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव मानपुर नगरिया निवासी श्यामवीर (20) पुत्र जय सिंह बुधवार रात खेत पर मक्का की फसल की रखवाली करने गया था। बृहस्पतिवार सुबह खेतों पर काम पर पहुंचे किसानों ने उसका शव पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका देखा तो दंग रह गए। उन्होंने सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन खेत पर पहुंचे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। उसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस से आशंका जताई है कि श्यामवीर की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया है, लेकिन पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं थीं। कोई इसे हत्या बता रहा था तो कोई आत्महत्या। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।