{"_id":"5f70d6d48ebc3e9b78182341","slug":"crime-kasganj-news-agr46120024","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी हत्याकांड- घटना के खुलासे में जुटी पुलिस, हत्यारों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी हत्याकांड- घटना के खुलासे में जुटी पुलिस, हत्यारों की तलाश
विज्ञापन
कासगंज ढोलना क्षेत्र के नगला मोती में मृतक किशोरी के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे लोधी समाज क?
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव नगला मोती में हुई किशोरी की हत्या के खुलासे में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। हत्यारों की तलाश तेज हो गई है। हालांकि पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दम घुटने से किशोरी की मौत हुई है। हत्या गला दबाकर किया जाना स्पष्ट हुआ है।
14 वर्षीय रवीना पुत्री जसवीर की शुक्रवार दोपहर को हत्या कर दी गई। हत्यारे उसके शव को बाजरे के खेत में फेंक गए थे। उसके गले में दुपट्टा लिपटा हुआ मिला था। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। इधर, पुलिस घटना के खुलासे को जुटी हुई है। सीओ आरके तिवारी के नेतृत्व में सर्वलांस टीम और ढोलना पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण दम घुटना बताया गया है।
नहीं टूट रहीं सिसकियां
किशोरी की मौत के बाद उसकी मां, भाई-बहन सभी का बुरा हाल है। परिवार के लोगों की सिसकियां नहीं टूट रही हैं। इधर, लोधी समाज के नेताओं ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया है। अखिल भारतीय लोधी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्लू भइया, जिलाध्यक्ष मुनेश राजपूत, विकास राजपूत, बबलू राजपूत ने परिजनों को भरोसा दिया है कि महासभा पीड़ित परिवार के साथ है और न्याय दिलाने में हर संभव प्रयास करेगी। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द घटना का खुलासा न हुआ तो आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
दया जाएगा। पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।