फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

सराफ की दुकान में चोरी से भड़का आक्रोश, बाजार बंद

Thu, 26 Dec 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime
कासगंज के सिढ़पुरा में चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए पहुंची डॉग स्कवॉड टीम - फोटो : KASGANJ
सिढ़पुरा(कासगंज)। कस्बा के गंजडुंडवारा-एटा रोड पर चोरों ने बुधवार रात नकब लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। लगभग 10 लाख रुपये की चोरी का अनुमान है। चोरी की वारदात से व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। इससे कस्बे केे बाजार बंद हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आदेश वर्मा की कस्बे के गंजडुंडवारा एटा रोड पर सराफा की दुकान है। रात के समय चोरों ने उनकी दुकान में नकब लगा ली। चोर दुकान में रखे नकदी आभूषण चोरी कर ले गए। जब दुकान स्वामी सुबह के समय अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। दुकान में नकब लगा मिला। जब इस बात की जानकारी आसपास के व्यापारियों को हुई तो वे एकत्रित हो गए। व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए व्यापारियों से बात की, लेकिन व्यापारियों ने बाजार नहीं खोला। पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपठी, सीओ पटियाली गवेद्र पाल सिंह गोतम भी पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को शीघ्र घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। तब प्रतिष्ठान खोल लिए। दुकान स्वामी ने लगभग 85 ग्राम सोने के आभूषण, 16 किलो चांदी के आभूषण, 12 हजार रुपये की नकदी चोरी कर लिए जाने की पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed