{"_id":"5dd969fb8ebc3e54736ec4f4","slug":"crime-kasganj-news-agr416611142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन की पतेल में लगी आग, 7 बाइकें जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन की पतेल में लगी आग, 7 बाइकें जलीं
विज्ञापन
कासगंज सोरों की पुलिस लाइन में जली बाइकें
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों। शनिवार को पुलिस लाइन में खड़ी पतेल में किसी कारणों से आग लग गई। जब तक दमकल कर्मी पुलिस लाइन पहुंचे आग की लपटें तेज हो चुकीं थीं। पतेल के सहारे खड़ीं पुलिस द्वारा पकड़ी गईं 7 बाइकें पूरी तरह जल गईं। सोरों स्थित पुलिस लाइन अस्थायी पुलिस लाइन है। पॉलिटेक्निक के परिसर में यह पुलिस लाइन संचालित है। इस परिसर में काफी खाली मैदान भी है। जिसमें बड़ी-बड़ी पतेल खड़ी थी। मुकदमों से संबंधित 7 बाइकें भी इसी पतेल के सहारे खड़ी हुईं थीं।
शनिवार दोपहर को अचानक पतेल में आ लग गई। धुएं के गुबार के साथ तेज लपटें उठने लगीं। सूचना पर दमकलकर्मी वाहन सहित मौके पर पहुंचे। लगभग एक घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। तब तक पतेल के सहारे खड़ी 7 बाइकें जल गईं। सोरों कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मोहर सिंह मौके पर पहुंच गए। वहीं एसपी ने भी मामले की जानकारी प्रतिसार निरीक्षक से ली।
कासगंज। सोरों पुलिस लाइन में आग लगने के बाद वन विभाग भी सतर्क हो गया है। दरियावगंज झील पर एक बड़े क्षेत्रफल में पतेल खड़ी है। जिससे कभी भी आग का खतरा पैदा हो सकता है। ऐसे में जिला वन अधिकारी दिवाकर वशिष्ठ ने अलर्ट जारी कर दिया है। डीएफओ ने बताया कि झील की पतेल को कटवाया जाएगा।