फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

डाकघर घोटाला- घोटालेबाज ने न्यायालय में किया समर्पण, भेजा गया जेल

Wed, 20 Nov 2019 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime
सोरों (कासगंज)। कस्बे के उपडाकघर में लाखों रुपये का घोटाला कर भाग जाने वाले घोटालेबाज ने न्यायालय में समर्पण कर दिया है। पुलिस दबाव के चलते आरोपी बुधवार को न्यायालय में हाजिर हो गया। न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया है। बीते अक्तूबर माह में सोरों के उपडाकघर से उपभोक्ताओं के लाखों रुपये का घोटाला कर अभिकर्ता मृदुला अग्रवाल और उनका बेटा आशीष अग्रवाल भाग गए। उपभोक्ताओं ने आशीष अग्रवाल को मुख्य दोषी बताया क्योंकि वह अपनी मां मृदुला अग्रवाल द्वारा बनाए खाताधारकों से किश्त की धनराशि वसूलता था।
विज्ञापन

जनवरी माह से आरोपी ने डाकघर में उपभोक्ताओं की किश्त जमा नहीं कि बल्कि वसूली प्रतिमाह की। इसके अलावा उसने लोगों से कर्जा भी ले लिया और अपना मकान दुकान गिरवी रख बैंक से भी कर्जा लिया। उपभोक्ताओं ने दबाव बनाया तो वह अपनी मां सहित कस्बा छोड़कर भाग गया। उसके खिलाफ सोरों कोतवाली में मुकदमा दर्ज था। पुलिस निरंतर उसकी तलाश कर रही थी। जगह-जगह दबिशें दी जा रहीं थीं। पुलिस दबाव में आरोपी बुधवार को न्यायालय पहुंच गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया। सरकारी अधिवक्ता ने सूचना कोतवाली सोरों पुलिस को दी। सोरों कोतवाली पुलिस ने न्यायालय पहुंचकर आरोपी के बारे में पूरी जानकारी अधिवक्ता से ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed