फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime, jam, aliganj

बच्चे न हटते तो हो जाता और बड़ा हादसा

Thu, 18 Jul 2019 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
crime, jam, aliganj
अलीगंज में जाम लगाते आक्रोशितों को समझाती पुलिस- अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा। अलीगंज क्षेत्र के चमन नगरिया में हुआ हादसा अगर कुछ देर पहले हुआ होता तो और बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रैक्टर जिस दीवार को तोड़ कर बाहर निकला है उसी के पास मोहल्ले के अन्य बच्चे भी खेल रहे थे। हादसे के कुछ देर पहले ही वह बच्चे वहां से हटकर दूसरी जगह चले गए। हादसे के बाद परिजन मैनपुरी रोड पर जाम लगाए रहे। वह ट्रैक्टर व प्लॉट मालिक को बुलाने की जिद पर अड़े थे।
विज्ञापन

हादसे में बच्ची की मौत की जानकारी जैसे ही मोहल्ले व आस पड़ोस के लोगों को हुई तो सभी एकजुट होकर घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। सभी अपने अपने बच्चों की तलाश में लग गए। हालांकि तीन बच्चे ही घायल हुए थे, जिनमें से एक बच्ची रिया की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जरा सी देर हुई होती तो पांच छह बच्चे दीवार के नीचे दब सकते थे। हादसे को लेकर लोगों को गहरा आक्रोश था। वह किसी कीमत पर जाम खोलने को तैयार नहीं थे। वह प्लॉट मालिक पूर्व सांसद के भतीजे व बसपा नेता जुनैद मियां को मौके पर बुलाने की बात पर अड़े हुए थे। अलीगंज विधायक सतपाल सिंह राठौर ने भी काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन उनकी मानने को भी तैयार नहीं थे। काफी देर तक जाम न खुलने पर एसडीएम अलीगंज भी मौके पर आ गए। इधर काफी देर तक जाम लगे होने के चलते दोनों तरफ बड़ी संख्या में वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची तीन थानों की पुलिस
जाम न खोलने पर अड़े परिजन और लोगों में दिख रहे आक्रोश के चलते पुलिस अधिकारियों ने सतर्कता बरतते हुए आसपास के थानों की पुलिस मौके पर बुला ली। जानकारी मिलते ही थाना जसरथपुर, नयागांव और अलीगंज थाने का पुरा पुलिस बल मौके पर मौजूद था। पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद कमरे में भी किया समझाने का प्रयास
जुनैद मियां को मौके पर बुलाने पर अड़े परिजनों को समझाने का काफी प्रयास किया गया। विधायक सतपाल सिंह राठौर, सीओ अजय भदौरिया और एसडीएम पी एल मौर्या ने मृतक बच्ची के पिता राजबहादुर को भीड़ से अलग किया। इसके बाद उसे अलग कमरे में ले जाकर समझाने का काफी देर तक प्रयास करते रहे। देर रात तक बच्ची के पिता राजबहादुर और विधायक व अधिकारियों की वार्ता चलती रही।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जाम लगाए लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही जाम खुलवा दिया जाएगा।
अजय भदौरिया, सीओ अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed