{"_id":"602527f48ebc3ee8f4298707","slug":"crime-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4801580106","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में कोतवाली पुलिस ने पकड़े चार वाहन चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में कोतवाली पुलिस ने पकड़े चार वाहन चोर
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह नुमाइश मैदान के पास से चार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की चार बाइक बरामद हुईं। पकड़े गए वाहन चोरों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है।
कोतवाली पुलिस को बृहस्पतिवार की सुबह सूचना मिली कि विद्यापुर जाने वाले मार्ग पर कुछ वाहन चोर बाइकों के साथ मौजूद हैं। बाइकों की बिक्री करने की फिराक में हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली भानू प्रताप ने रेलवे गेट चौकी इंचार्ज व टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घेराबंदी की। पुलिस को देख वाहन चोर भागने लगे।
पुलिसकर्मियों ने चार युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों व बरामद चार बाइकों को पुलिस कोतवाली ले गई। पूछताछ के दौरान पकड़े गए वाहन चोरों ने अपने नाम प्रवीण सिंह निवासी गांव चिर्रा बिछवां, राहुल निवासी नगला अहीर थाना किशनी, देव चौहान उर्फ हरगोविंद निवासी लालपुर सतनी थाना दन्नाहार और आयुष उर्फ लकी निवासी गांव जगतपुर थाना किशनी बताया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बरामद चारों बाइक चोरी की हैं। एक बाइक वर्ष 2019 में शहर के आवास विकास कॉलोनी से चोरी हुई थी। पकड़े गए वाहन चोरों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
वर्जन
पकड़े गए युवकों के कब्जे से चोरी की चार बाइकें बरामद हुईं हैं। मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। वहां से चारों को जेल भेजा गया है। - अभय नरायण राय, सीओ सिटी