{"_id":"5da60ad18ebc3e93b147d4bd","slug":"crime-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4108173185","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवानी परिसर में कारतूस लेकर घुसा पूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवानी परिसर में कारतूस लेकर घुसा पूर्व सैनिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दीवानी परिसर में मंगलवार सुबह कारतूस लेकर घुसा पूर्व सैनिक चेकिंग के दौरान पकड़ गया। पास मिले सभी कारतूस चले हुए थे। पकड़े गए पूर्व सैनिक ने बताया कि वह कारतूस जमा करने जा रहा था। गलती से वह न्यायालय में चला आया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अंजनी निवासी अनिल कुमार पुत्र निहाल सिंह पूर्व फौजी हैं। मंगलवार को वह एक मुकदमा में तारीख करने के लिए न्यायालय गए थे। मैटल डिटेक्टर से गुजरते समय अचानक वहां सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। जब बैग की तलाशी ली गई तो उसमें करीब आधा दर्जन से अधिक कारतूस मिले।
सभी कारतूस खाली थे। पूछताछ करने पर अनिल ने बताया कि वह खोखा जमा करने के लिए जा रहा था, उसके पास राइफल व पिस्टल का लाइसेंस भी है। गलती व जल्दबाजी में वह कारतूस रखा बैग दीवानी लेकर आ गया। पुलिस पूर्व सैनिक को पकड़ कर थाने ले गई।
विज्ञापन
वहां मुकदमा दर्ज करने के बाद चालान कर न्यायालय भेजा। इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि दीवानी परिसर में चेकिंग के दौरान अनिल कुमार को पकड़ा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।