फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime in mainpuri

किसान की पीट-पीट कर हत्या

Wed, 09 Oct 2019 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
crime in mainpuri
मृतक फुलबारीलाल का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
औंछा। राशन डीलर के चुनाव के चलते एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी। थोरबा और आंध्रा गांव के लोगों के बीच बुधवार सुबह खूनी संघर्ष हो गया। आधा घंटा तक चली मारपीट के बीच कई राउंड फायर भी हुए। सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव थोरबा निवासी फुलवारी कश्यप व गांव आंध्रा निवासी साधु यादव के बीच डेढ़ माह पूर्व हुए राशन डीलर चुनाव के बाद से ही रंजिश चल रही है। बुधवार की सुबह आठ बजे फुलवारी गांव से तीन सौ मीटर दूर खेत में बाजरा की फसल काट रहे थे। प्यास लगने पर उन्होंने पुत्र पंकज व ब्रजमोहन को कुरावली-घिरोर मार्ग पर स्थित ब्रह्मदेव मंदिर पर लगे हैंडपंप से पानी लाने के लिए भेजा था। तभी वहां मौजूद रोहित यादव, साधु सिंह निवासी नगला आंध्रा ने पंकज व ब्रजमोहन के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

जब यह बात फुलवारी को पता लगी तो उन्होंने फोन कर परिवार के लोगों को बुला लिया। कुछ देर बाद कई लोग लाठी-डंडा व असलाह लेकर ब्रह्मदेव मंदिर के पास पहुंच गए। रोहित और साधु की पिटाई कर दी। वहां से बचकर निकले दोनों लोग गांव से कई लोगों को ले आए। इसके बाद दोनों गांव के लोग आमने-सामने आ गए। इस बीच जमकर मारपीट हुई, लाठी-डंडा के साथ ईंट पत्थर चले। स्थानीय लोगों के अनुसार 30 राउंड फायर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में फुलवारी मरणासन्न होकर जमीन पर गिर पड़े। वहीं आदेश पुत्र अमरपाल, देवेंद्र कश्यप, अंकित कश्यप, धर्मवीर, रामू दिवाकर घायल हो गए। जानकारी के बाद औंछा सहित आसपास के थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां फुलवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

तहरीर के आधार पर बलवा व जानलेवा हमले की धाराओं में 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। फुलवारी की मौत के बाद मामला तरमीम कर कार्रवाई की जाएगी।
ओमप्रकाश सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed