फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime in mainpuri, loot

लूट का विरोध करने पर व्यापारी को गोली मार कर फेंका

Fri, 23 Aug 2019 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime in mainpuri, loot
गोली लगने से घायल व्यापारी सुमित कुमार। - फोटो : MAINPURI
दन्नाहार (मैनपुरी)। शिकोहाबाद से 14 लाख रुपये कैश लेकर लौट रहे एक व्यापारी से पिकअप सवार बदमाशों ने गुरुवार रात नकदी लूट ली। विरोध करने पर उसे गोली मार दी। लुटेरे उसे सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायल को सैफई में भर्ती कराया गया है। पुलिस लूट की वारदात को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

थाना कुरावली क्षेत्र के गांव मकबूलपुर निवासी सुमित कुमार चीनी का व्यापार करते हैं। फिलहाल वह शहर के राजा का बाग गली नंबर तीन बी में विपिन पांडेय के मकान में किराये पर रह रहे हैं। परिजनों के अनुसार गुरुवार रात वह पिकअप में बैठकर शिकोहाबाद से घर लौट रहे थे। उनके पास करीब 14 लाख रुपये का कैश भी था। गुरुवार रात करीब 11: 45 बजे ग्रामीणाों ने गोली चलने की आवाज सुनी।
विज्ञापन

जब वह गोली की आवाज वाली दिशा में पहुंचे तो वहां सुमित घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। उसके कंधे में गोली लगी थी। पीड़ित के अनुसार लुटेरे उसके पास से 14 लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। गोली व्यापारी के कंधे में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस वारदात को मान रही संदिग्ध
लूट की वारदात को पुलिस संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि कोई भी व्यक्ति 14 लाख रुपये लेकर रात के समय में पिकअप में अनजान लोगों के साथ यात्रा नहीं करेगा। व्यापारी को गोली कस्बे के पास मारी गई है। इससे पहले उसको पत्थर भी मारा गया।
घायल के परिजनों से तीन बार तहरीर दिए जाने के बावत कहा जा चुका है, लेकिन कोई भी शिकायत देने नहीं आया। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, पुलिस जांच कर रही है।
आदित्य कुमार, थानाध्यक्ष।
नहीं रुक रहीं लूट की घटनाएं
मैनपुरी। जनपद में पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी लूट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं। ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद भी लुटेरे पुलिस के लिए चुनौती बन रहे हैं। पुलिस का शिकायतों पर ध्यान न देना भी, वारदातों में इजाफा कर रहा है। मोबाइल लूट आदि के मामलों में पुलिस ध्यान नहीं देती। मामले को मामूली धाराओं में दर्ज करने की वजह से अपराधियों को बढ़ावा मिलता है।
-13 जून को किशनी क्षेत्र में बेवर के गांव नगला कंज निवासी सौरभ के साथ लूट की गई थी। विरोध करने पर गोली मार दी गई थी।
-14 जुलाई को बेवर के गांव अहिमलपुर निवासी स्थापना पांडेय के साथ कुसमरा क्षेत्र में अपाचे सवार बदमाशों ने तमंचा के बल पर नकदी जेवर की लूट कर ली थी।
-भोगांव क्षेत्र में 22 जुलाई को गांव गढिय़ा गोविंदेपुर निवासी होमगार्ड हरिओम की पत्नी शिवा राजपूत व पुत्र के साथ दिनदहाड़े बदमाशों ने नकदी जेवर लूट लिए थे, वहीं साथ चल रहे बाइक सवार रिश्तेदारों से भी लूट की थी।

-आठ अगस्त को भोगांव क्षेत्र में बदमाशों ने थाना एलाऊ क्षेत्र निवासी ट्रक चालक पुष्पेंद्र से तमंचा के बल पर नकदी लूट ली थी। उसके साथ मारपीट भी की गई थी।
-21 अगस्त को बाइक सवार लुटेरों ने स्टेशन रोड पर छात्रा मोना चौहान का मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed