फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime in faridabad

फरीदाबाद में युवक की मौत, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप

Mon, 05 Aug 2019 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime in faridabad
04एमएनपी-23-घिरोर के नगला शिकरवार के युवक की फरीदाबाद में मौत के बाद घर पर विलाप करते परिजन - फोटो : MAINPURI
घिरोर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव नगला सिकरवार के युवक की फरीदाबाद में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही युवक के परिजन फरीदाबाद पहुंच गए। उन्होंने पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर खुदकुशी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

परिजनों ने दरोगा पर गाली गलौज कर थाने से भगाने का भी आरोप लगाया है। उधर, रविवार की सुबह परिजनों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार दिया। गांव नगला सिकरवार निवासी लालजी (25) की शादी करीब दो वर्ष पहले औरैया निवासी एक युवती के साथ हुई थी।
विज्ञापन

वर्तमान में दंपती शिकसा गैस एजेंसी के पास जीवन नगर नहर पार फरीदाबाद में रह रहे थे। परिजनों के अनुसार शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच झगड़े होने लगे थे। पत्नी करीब 18 माह से फरीदाबाद में ही पिता के साथ रह रही थी। लालजी वहां गाड़ी चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार पत्नी और प्रेमी ने उसकी पिटाई भी कर दी थी। घटना के बाद वह गांव लौटा आया था। करीब 10 दिन पहले ही वह फरीदाबाद गया था। शनिवार को परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली। परिजनों का कहना है कि युवक के पिता ने फरीदाबाद पहुंचने के बाद थाना खेड़ी पुल में तहरीर दी।

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। आरोप है कि कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवाए गए, वहीं गालियां देकर भगा दिया गया। मृतक की पत्नी की ओर से खुदकुशी का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, परिजनों का कहना है कि बेटे की हत्या की गई है। फरीदाबाद पुलिस ने जानबूझ कर खुदकुशी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed