फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime in bus

मैनपुरी: दिल्ली और एटा से लौट रहे यात्री हुए जहरखुरानी का शिकार

Sat, 20 Feb 2021 07:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
crime in bus
जिला अस्पताल में भर्ती जहरखुरानी का शिकार यात्री - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले के अलग-अलग क्षेत्र के निवासी दो यात्री दिल्ली और एटा से लौटते समय जहरखुरानी का शिकार हो गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के पुलंदर की बगिया निवासी अखिलेश (32) दिल्ली में नौकरी करता है। शुक्रवार रात वह दिल्ली से मैनपुरी आ रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में वह जहरखुरानी का शिकार हो गया। मैनपुरी बस स्टैंड पर परिचालक उसे छोड़ गया। जेब से मिले पते पर लोगों ने सूचना दी तो परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव द्वारिकापुर निवासी राजेंद्र (35) किसी काम से एटा गया हुआ था। शनिवार सुबह जब वह एटा से मैनपुरी लौट रहा था रास्ते में जहरखुरानी का शिकार हो गया।
विज्ञापन

गंभीर हालत में चालक उसे भी मैनपुरी बस स्टैंड पर छोड़ गया। पर्स से मिले पते पर लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहर खुरानों ने उनसे क्या-क्या छीना है इसकी जानकारी उनके होश में आने के बाद ही लग सकेगी। समाचार लिखे जाने तक दोनों का अचेतावस्था में जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed