फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime, firing

पहले पत्नी को फिर खुद को मारी गोली

Sat, 13 Jul 2019 10:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
crime, firing
अवागढ़ में हुए गोली कांड के घायल को अस्पताल में भर्ती कराने पहुंची पुलिस- अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा। थाना अवागढ़ के गांव हिनौना में महिला की अपने पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर वह अपने मायके आ गई। बाद में उसका पति भी उसके गांव हिनौना पहुंचा। यहां बातचीत के दौरान विवाद में पति ने पहले पत्नी को बाद में खुद को गोली मार ली। इसमें पति गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जनपद के थाना अवागढ़ के गांव हिनौना निवासी पूसेलाल की पुत्री सुखदेवी की अपने पति दुर्गेश निवासी भूड़ गड्ढा निधौलीकलां से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस पर पत्नी सुखदेवी मायके आ गई थी। इस पर शनिवार को पति गांव हिनौना पहुंचा और उससे बातचीत की। इसी दौरान हुई कहासुनी में पति ने पत्नी सुखदेवी को गोली मार दी, इससे वह घायल हो गई। वहीं घबराए पति ने भी खुद को गोली मार ली। गोली सिर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर जिला अस्पताल आई। यहां चिकित्सकों ने पति को गंभीरावस्था के चलते आगरा रेफर कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष कठेरिया ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस दोनों को लेकर महिला व उसके पति को लेकर जिला अस्पताल पहुंच रही है। पति की हालत गंभीर है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed