{"_id":"5daf3ecd8ebc3e93a170d9df","slug":"crime-dead-body-in-drain-mainpuri-news-agr4119378109","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन से लापता किसान का शव नाले में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन से लापता किसान का शव नाले में मिला
विज्ञापन
मृतक दिनेश का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/करहल। गांव ममसीरपुर में पांच दिन से लापता किसान का शव मंगलवार सुबह घर से करीब तीन किलोमीटर दूर नाले में मिला। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की है। वहीं, मृतक के पुत्र ने गांव के ही एक व्यक्ति पर रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है। साथ ही उसके खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
थाना क्षेत्र के गांव ममसीपुर निवासी दिनेश चंद्र(44) गांव के ही इंद्रपाल चौहान के खेत में बटाई पर काम करते थे। 17 अक्तूबर की सुबह दिनेश खेत पर काम करने की बात कहकर घर से निकले थे। परिजनों के अनुसार वहां गांव के ही इंद्रपाल के साथ शाम करीब 8:30 बजे तक शराब पी।
इसके बाद से ही वह लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी कोई पता नहीं लग सका था। मंगलवार की सुबह घर से करीब तीन किलोमीटर दूर लौंगपुर गांव के पास नाले में शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शिनाख्त की।
विज्ञापन
मृतक के पुत्र सुवीन ने बताया कि 21 अक्तूबर को इंद्रपाल ने बताया कि उसके पिता का शव गांव के बाहर खेत में पड़ा है, लेकिन तलाश के दौरान वहां कुछ नहीं मिला था। मंगलवार की सुबह पिता का शव नाला में पड़ा मिला। मृतक के पुत्र ने गांव निवासी कन्हैया यादव पर पुरानी रंजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। साथ ही उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
क्या है आरोप की वजह
दिनेश की हत्या के मामले में नामजद कन्हैया का करीब एक माह पूर्व विवाद हुआ था। उक्त विवाद एक महिला को लेकर था। मृतक के पुत्र सुवीन का आरोप है कि पिता को जान से मारने की धमकी दी गई थी। आरोपी रंजिश मान रहा था, इसी वजह से हत्या की गई है।
तहरीर के आधार पर हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
-अशोक कुमार, सीओ करहल