{"_id":"5d2770258ebc3e6d1a13daf2","slug":"crime-danish-kasganj-news-agr395638836","type":"story","status":"publish","title_hn":"दानिश हत्याकांड कर मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दानिश हत्याकांड कर मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
crime, danish
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। मोहल्ला नवाब गली गदियान में युवक की छुरा से गोदकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त छुरा भी बरामद कर लिया। वहीं हत्या में छह अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
गली गदियान निवासी दानिश की बुधवार देर शाम छुरा से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया थी। एसपी सुशील घुले ने सीओ आईपी सिंह के नेतृत्व में टीम को मामले का खुलासा करने के लिए लगाया था। टीम ने मुख्य आरोपी इमरान को गुरुवार को सूचना के आधार पर चामुंडा मंदिर के पीछे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से छुरा बरामद किया गया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश बाबू दुबे ने बताया कि हत्या के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही शेष आरोपी भी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
गमगीन माहौल में शव को किया सुपुर्द-ए-खाक
कासगंज। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव घर पहुंचा। शव पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग घर पर एकत्रित हो गए। गमगीन माहौल में शव को कब्रिस्तान ले जाया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। गमगीन माहौल में युवक के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।