फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime, danish

हत्या के बाद मची अफरा तफरी

Wed, 10 Jul 2019 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime, danish
कासगंज के मोहल्ला नबाब में युवक की हत्या के बाद अशोक नगर चिकित्सालय परिसर में मौजूद भीड व पुलिस । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। शहर के मोहल्ला नबाब की गली गद्दियान में युवक की हत्या की घटना से अफरा तफरी मच गई। घटना स्थल से लेकर अस्पताल तक लोगों की भीड़ उड़ पड़ी। क्षेत्र में पुलिस व पीएसी को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

युवक दानिश की देर शाम छुरे से गोद कर हत्या कर दिए जाने की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई, बड़ी संख्या में लोग युवक के घर की ओर दौड़ पड़े। जिससे घर पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। भीड़ का रुख अशोक नगर स्थिति अस्पताल की ओर हो गया। वहां भी भीड़ जमा हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस के अलावा आस-पास के थानों की पुलिस व पीएसी को भी बुला लिया गया। पुलिस को घटना स्थल के अलावा ठंडी सड़क स्थिति माता चामुंडा मंदिर एवं अस्पताल पर भी तैनात कर दिया। अधिकारियों ने घटना के बारे में लोगों से जानकारी ली। इसी के साथ ही आरोपियों के गिरफ्तारी का भरोसा भी पीड़ित परिवार को दिया।
विज्ञापन

मासूम के सिर से उठ गया, पिता का साया
कासगंज। युवक दानिश की शादी लगभग दो वर्ष पहले आसमां पुत्री आले हसन निवासी नदरई के साथ हुई। उसके एक वर्ष की बेटी हैं। पिता की हत्या हो जाने से मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया। उसकी पत्नी के सामने अब बेटी की परिवरिस की चिंता है। पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार का सबसे बड़ा बेटा था दानिश
कासगंज। अमीनु्द्दीन के तीन बेटों में दानिश सबसे बड़ा बेटा था। उस पर ही परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी थी। वह परिवार के दूध की डेयरी के व्यवसाय में पूरी मदद करता था। उसकी हत्या होने से पिता सहित अन्य परिजन काफी सदमें में हैं।
पहले भी हो चुका था विवाद
कासगंज। दोनों ही परिवारों में डेयरी का व्यवसाय होता है। घर के सामने ही सरकारी रिक्त घेर में पशुओं को बांधने एवं बुग्गी आदि को खड़ा करने को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था। पांच महीने पहले दोनों परिवारों में हुए विवाद को रफा दफा करा दिया गया था।
काफी मिलनसार था दानिश
कासगंज। हत्या का शिकार हुआ युवक दानिश काफी मिलनसार था। जब लोगों को उसकी हत्या की जानकारी हुई तो वे सकते में आ गए। उन्हें सहसा यकीन नहीं हुआ कि उसका भी विवाद हो सकता है और उसकी हत्या हो सकती है। हत्या होने से कुछ देर पहले वह आस-पास के लोगों के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था।

हत्या की वारदात में जो भी शामिल हैं, उन सभी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस को दिशा निर्देश दिए गए हैं। - सुशील घुले, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed