फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime, cctv, gold

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

Sat, 13 Jul 2019 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime, cctv, gold
कासगंज में सराफा कारोबारी से फर्जी पुलिसकर्मी बनकर सोना उड़ाने का आरोपी सीसीटीवी में हुआ कैद - फोटो : KASGANJ
कासगंज। सराफा कारोबारी से चेकिंग के नाम पर फर्जी पुलिसकर्मियों ने बैग से सोना पार कर दिया। इस मामले में पुलिस को वारदात को अंजाम देने वाले फर्जी पुलिसकर्मियों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। पुलिस इस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में लाल और सफेद रंग की बाइक पर आरोपी रेलवे रोड पर पहुंचे हैं। एक आरोपी खाकी रंग की पेंट पहने है और सफेद शर्ट। पुलिसकर्मी जैसी अच्छी कद काठी वाले इस आरोपी ने सबसे पहले पैदल जा रहे कारोबारी को रोक लिया। अपने आप को पुलिस वाला बताया और साहब के पास चलने को कहा। साहब के पास पहुंचने पर सराफा कारोबारी का बैग चेक किया गया। इस बैग में आम भी रखे थे। आम ऊपर नीचे करते हुए उन्होंने सोने की पोटली गायब कर ली। तीनों आरोपी दो बाइकों पर पहुंचे। इसके कुछ अंश सीसीटीवी फुटेज में आए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम और कोतवाली पुलिस की टीम को लगाया है।
विज्ञापन

- फर्जी पुलिसकर्मी बनकर चेकिंग करने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है जो सीसीटीवी फुटेज मिले हैं उनके आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। तीन पुलिस टीमें लगाई गई हैं- सुशील घुले, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे व्यापारी नेता
कासगंज। सराफा कारोबारी के साथ हुई चेकिंग के नाम पर बैग से सोना उड़ाए जाने के मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय सराफा कारोबारी मौके पर गए। मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों से व्यापारी नेताओं ने बातचीत कर सोना की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, राजवीर सिंह, अशोक अग्रवाल, सत्य प्रकाश गहलोत, मिंकी अग्रवाल, गौरव वर्मा, सुनील अग्रवाल, अनुज चौहान, पदम बौहरे सहित तमाम कारोबारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed