फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime, bhitona, ashi

गांव की सड़कों पर उतरे ग्रामीण, किया प्रदर्शन

Thu, 04 Jul 2019 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
crime, bhitona, ashi
कासगंज के भिटौना गांव में बालिका आशी की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों समझाते एएसपी, सीओ - फोटो : KASGANJ
कासगंज। क्षेत्र के गांव भिटौना में गुरुवार को ग्रामीण आशी हत्याकांड के विरोध में गांव की सड़कों पर उतर आए। बालिका के घर से प्रदर्शन करते हुए तमाम ग्रामीण मुख्य सड़क तक पहुंचे। यहां पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाया बुझाया। कार्रवाई और मदद का भरोसा देकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन

पिछले दिनों घर से लापता बालिका आशी का शव रिश्ते की दादी उमरबानो के घर में मिला। उमर बानों का नाती हैदर घर से फरार है। जबकि रिश्ते की दादी उमर बानो को जेल भेज दिया है। बालिका हत्याकांड से भिटौना के ग्रामीणों में गुस्से में है। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस बीच पुलिस पुलिस को भनक लग गई। ग्रामीण हाथों में पट्टिकाएं लेकर आशी को न्याय दिलाने के लिए गांव की गलियों में प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीण जब तक गलियों से कासगंज-सोरों रोड तक पहुंचे तब तक एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ सिटी आईपी सिंह वहां पहुंच चुके थे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाया बुझाया और कार्रवाई एवं पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा देकर उन्हें शांत किया।े
विज्ञापन

राह से गुजर रहे थे डीएम, ग्रामीणों को समझाया
कासगंज। सुबह भिटौना के ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए मुख्य सेड़क की ओर आ रहे थे। पुलिस उन्हें समझा रही थी। इस बीच जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह भी अपने दफ्तर जाने के लिए वहां से गुजरे। उन्होंने भीड़ देख गाड़ी रुकवाई और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे दिन भी मां की स्थिति सदमे जैसी
कासगंज। हत्या का शिकार हुई आशी की मां का रो रोकर बुरा हाल है। बिटिया की मौत के बाद से वह सदमे जैसे हालात में है। तीसरे दिन भी वह पूरी तरह होश में नहीं। रिश्तेदार आशी की मां को बार बार समझाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed