फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime, atm

तमंचा लगा एटीएम के अंदर छीना कार्ड, खाते से पार किए 22 हजार रुपये

Sun, 30 Jun 2019 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
crime, atm
एटा। जिले में बदमाश पूरी तरह से बेखौफ हो गए हैं, अब उन्हें किसी तरह का डर नहीं है। लगातार बढ़ रही घटनाओं से लोगों में असुरक्षा की भावनाएं पैदा होती जा रही हैं। बदमाशों ने एटीएम के अंदर घुसकर एक व्यक्ति की कनपटी पर तमंचा रखकर कार्ड छीन लिया। इसके कुछ ही देर बाद उसके खाते से 22 हजार रुपये पार कर दिए गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना बागवाला क्षेत्र के गांव मई निवासी विक्रम सिंह पुत्र सुरेश चंद्र बस स्टेशन के पास स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे। इसके कुछ ही देर में दो बाइकों पर सवार होकर आए कुछ बदमाश एटीएम में दाखिल हुए और उससे एटीएम मांगने लगे। उसने मना किया तो दूसरे युवक ने कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इस पर उसने एटीएम कार्ड दे दिया। इसके बाद वह लोग उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उससे एटीएम का पिन पूछ गए। बदमाश एटीएम में घुसते समय मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। वहां से जाने के कुछ ही देर बाद बदमाशों ने विक्रम के खाते से 22 हजार रुपये पार कर दिए। डरा सहमा विक्रम घर पहुंचा और मामले की जानकारी परिजनों को दी। इस पर उसके भाई राजकिशोर जो सेना में जवान हैं। वह विक्रम को लेकर कोतवाली नगर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया और चलता कर दिया। सवाल यह है कि सीसीटीवी लगे एटीएम के अंदर से बदमाश वारदात को अंजाम देने लगे हैं। उन्हें किसी का खौफ नहीं है। ऐसे में आम लोगों में डर और दहशत व्याप्त है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली एके सिंह ने बताया कि तहरीर दी गई है उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। खाते से दूसरे खाते में रुपये जाने की पुष्टि भी हो गई है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed