फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

जिला प्रचारक और विभाग प्रचार प्रमुख पर हमला

Sun, 21 Jul 2019 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime
1एमएनपी-41-कोतवाली में तहरीर देने जाते हिंदूवादी कार्यकर्ता। अमर उजाला - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। लोहिया पार्क में महिलाओं और युवतियों से अभद्रता कर रहे युवकों को जब आरएसएस के पदाधिकारियों ने रोका तो वह हमलावर हो गए। गैर संप्रदाय के युवकों ने जिला प्रचारक, विभाग प्रचार प्रमुख के साथ अन्य पदाधिकारियों पर जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन

दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एसपी अजय शंकर राय ने कार्रवाई से असंतुष्ट होकर इंस्पेक्टर लॉ एंड आर्डर ऋषि कुमार और एसएसआई संजेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

आरएसएस के जिला प्रचारक अनुराग, विभाग प्रचार प्रमुख दुर्गेश चतुर्वेदी के अलावा ब्रह्मेश, आयुष और उपेंद्र रविवार की दोपहर करीब तीन बजे लोहिया पार्क में घूम रहे थे। वहां पहले से मौजूद गैर समुदाय के कुछ युवक पार्क में मौजूद महिलाओं से अश्लील फब्तियां कस रहे थे। आरोप है कि जब इसका विरोध किया तो युवकों ने फोन कर साथियों को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने ईंट पत्थर और दरांती से हमला कर दिया। तमंचा से फायरिंग करते हुए दहशत फैला दी।
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस के सामने भी आरोपी मारपीट करने से बाज नहीं आए। पुलिस मौके से एक युवक शमीम को खुरपी सहित पकड़ कर कोतवाली ले गई। देर शाम आरएसएस पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे।
यहां अनुज उर्फ सोनू निवासी कृष्णानगर की ओरसे तहरीर दी गई। कोतवाल ओमहरि वाजपेयी ने बताया तहरीर मिल गई है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

रविवार दोपहर करीब तीन बजे आरएसएस पदाधिकारियों पर हुए हमले का वीडियो वहां मौजूद किसी ने मोबाइल फोन से बना लिया। शाम होते-होते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। पदाधिकारियों की ओर से भी कोतवाली पुलिस को यह वीडियो सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed