{"_id":"5d34a4b78ebc3e6cb8324d81","slug":"crime-agra-news-agr3972203172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई के कारण हुई थी बंदी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई के कारण हुई थी बंदी की मौत
विज्ञापन
किशनी के गांव महगवां में विलाप करते परिजन। अमर उजाला
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/किशनी। बंदी की मौत बीमारी से नहीं बल्कि पिटाई के कारण हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लीवर फटने से अधिक रक्तस्राव होना मौत का कारण बताया गया है। उधर, परिजनों का आरोप है कि कोतवाली में थर्ड डिग्री देने के बाद बंदी को जेल में भी पीटा गया था।
परिजनों की तहरीर पर कोतवाली में पिटाई के आरोपी दरोगा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।
थाना किशनी पुलिस ने शुक्रवार को छोटू उर्फ विनय व उसके भाई ब्रजेश को अवैध कच्ची शराब के मामले में जेल भेजा था। शाम के समय उसकी तबीयत बिगड़ गई तो जेल अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार की सुबह एंबुलेंस से छोटू को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गुस्साए परिजनों ने थाना पुलिस पर मारपीट करने, झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। मृतक के चाचा तिलक सिंह की तहरीर पर कोतवाली में तैनात दरोगा सोहनपाल और जेल प्रशासन के विरुद्ध धारा 386, 304 और 504 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, एसपी ने आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की जांच कोतवाली पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट की बात सामने आई है। वहीं मौत की वजह लीवर फटने से अंदरूनी रक्तस्राव बताया गया है। बंदी के शरीर पर 17 चोट के निशान भी पाए गए हैं।
मुकदमा दर्ज कर आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जांच इंस्पेक्टर को सौंपी गई है, प्रारंभिक जांच में जेल मेें मारपीट की बात सामने आई है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
-अजय शंकर राय, एसपी