{"_id":"5d1ca3538ebc3e3cdb332714","slug":"crime-agra-news-agr394303846","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव, सनसनी
विज्ञापन
मृतका प्रतीक्षा का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी-कुरावली। क्षेत्र में मंगलवार को लापता हुई किशोरी का शव घर से कुछ दूरी पर बने एक मकान बुधवार को फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। उधर, परिजनों का कहना है कि प्रतीक्षा ने खुदकुशी की है, लेकिन वे वजह नहीं बता सके।
थाना क्षेत्र के गांव नगला खेड़ा निवासी 16 वर्षीय प्रतीक्षा शाक्य दसवीं की छात्रा थी। मंगलवार को वह घर से बाजार दुपट्टा खरीद कर लाने की बात कह कर निकली थी। मगर देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी थी। कोई पता न लगने के बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
बुधवार की सुबह प्रतीक्षा का शव घर से कुछ दूरी पर बने दूसरे बंद मकान के एक कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ने के बाद शव को फंदे से उतार कर बाहर निकाला। परिजनों के मुताबिक प्रतीक्षा ने खुदकुशी की है, लेकिन किस वजह के चलते इसकी जानकारी नहीं दे सके। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
प्रतीक्षा के पिता सुबोध शाक्य की करीब 10 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। मृतका की दो बड़ी बहनें प्राइवेट नौकरी करतीं हैं। वहीं प्रतीक्षा ने खुदकुशी का कदम क्यों उठाया। यह सवाल परिजनों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी परेशान कर रहा है।