{"_id":"5d18b6918ebc3e3c8653c421","slug":"crime-agra-news-agr393829327","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को घर में न घुसने नहीं दिया, पुलिस ने तोड़ा दरवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को घर में न घुसने नहीं दिया, पुलिस ने तोड़ा दरवाजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला राजा का बाग में ससुरालियों ने विवाहिता को घर में घुसने नहीं दिया। मौक पर पहुंची पुलिस ने एक दरवाजा भी तोड़ दिया, लेकिन इसके बाद भी कोई बाहर नहीं निकला। पुलिस पीड़िता को बच्चे के साथ थाने ले गई। पीड़िता की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है।
पंजाबी कालोनी निवासी रीना की शादी शहर के मोहल्ला राजा का बाग निवासी बीएन तिवारी के पुत्र दीपक तिवारी के साथ हुई थी। रीना ने एक बच्ची को जन्म दिया। ससुरालीजन अब रीना व बच्ची को साथ नहीं रखना चाहते। इसको लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह रीना बच्ची को साथ लेकर जब राजा का बाग स्थित ससुराल पहुंची तो ससुरालियों ने घर में नहीं घुसने दिया। महिला ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने एक घंटे तक दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया। इस दौरान पुलिस को एक दरवाजा भी तोड़ना पड़ा। आखिरकार पुलिस पीड़िता व बच्ची को थाने ले गई। वहीं ससुरालीजनों के बाहर निकलने तक के लिए पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। इंस्पेक्टर कोतवाली ओमहरि वाजपेई का कहना है कि महिला की ओर से तहरीर दी गई है। सोमवार को दोनों पक्ष थाने बुलाए गए हैं। दोनों पक्ष सुनने के बाद निस्तारण किया जाएगा।