फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime, accused arerested

25 हजार के इनामी अपराधी को बेवर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 08 Mar 2020 10:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
crime, accused arerested
08एमएनपी-10-बेवर में पुलिस हिरासत में 25 हजार का इनामी - फोटो : MAINPURI
बेवर (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कचहरी के पास से एक 25 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दन्नाहार थाने में दर्ज कई मामले में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जिलही निवासी नरेंद्र उर्फ नंदराम उर्फ नंदा एक शातिर अपराधी है। उस पर लूट, हत्या, जानलेवा हमला सहित अन्य कई मामले दर्ज हो चुके हैं। वह लंबे समय से दन्नाहार पुलिस को एक मामले में चकमा देता आ रहा था। एसपी की ओर से उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। शनिवार की शाम प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही को सूचना मिली कि इनामी अपराधी कचहरी के पास एक दुकान पर चाय पी रहा है। पुलिस ने जब उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो आरोपी भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अपराधी के विरुद्ध गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। करीब 22 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। रविवार को पुलिस ने पकड़े गए इनामी अपराधी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed