फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crimastmas, church

क्रिसमस को सज गया सेंटेनियल चर्च

Tue, 24 Dec 2019 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
crimastmas, church
24एमएनपी-32-क्रिसमस के लिए चर्च में की गई सजावट - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। क्रिसमस को लेकर मंगलवार को तैयारियां पूरी कर ली गईं। शहर के कचहरी रोड स्थित सेंटेनियल चर्च को बेहतर ढंग से सजाया गया है। ईसाई समाज के लोगों ने अपने घरों में विशेष तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन

जिले भर में क्रिसमस आज मनाया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शहर के कचहरी रोड स्थित सेंटेनियल चर्च में विशेष तैयारियां की गई हैं। यहां बुधवार को क्रिसमस के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होगा। फादर जैकब ने बताया कि सुबह 10 बजे प्रार्थना होगी, जिसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके अतिरिक्त क्रिसमस को लेकर ईसाई समाज के लोगों ने अपने घरों को भी विशेष ढंग से सजाया है। घरों में क्रिसमस ट्री के साथ ही प्रभु यीशु के जन्म को लेकर झांकियां भी सजाई गई हैं।
विज्ञापन

बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचे लोग
मैनपुरी। क्रिसमस को लेकर मंगलवार को बाजारों में भी लोगों की भीड़ देखी गई। उपहार सेंटरों पर पहुंचे लोगों ने क्रिसमस ट्री, सेंटा क्लॉज की ड्रेस, टाफियां आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटा क्लॉज बनकर ग्रामीणों को किया जागरूक
भोगांव। प्राथमिक विद्यालय रजवाना के बच्चों ने मंगलवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अनोखी पहल की। सेंटा क्लॉज बनकर छात्र एवं छात्राओं ने ग्राम वासियों को गांव को स्वच्छ रखने के साथ ही बाल स्वास्थ्य पोषण जागरूकता अभियान की जानकारी दी।
मंगलवार को ग्राम रजवाना स्थित प्राइमरी पाठशाला के प्रधानाध्यापक इशरत अली जब जागरूकता अभियान के लिए निकले तो हर घर से छात्र उनके साथ हो लिए अध्यापक और छात्रों ने मिलकर सभी ग्रामवासियों को उनके नौ से पांच वर्ष की आयु वर्ग वाले सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक प्रत्येक छह माह के अंतराल पर अपने गांव की आशा बहन के घर से या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से दिलवाने के लिए जागरूक किया।
सेंटा क्लॉज बने छात्रों ने डोर टू डोर जाकर सभी माताओं को विटामिन ए की कमी से होने वाली घातक बीमारी रतौंधी से बचाव के लिए इस खुराक को अनिवार्य रूप से सभी पांच वर्ष की आयु वाले बच्चों को दिलवाने की शपथ दिलाई। सभी को टॉफियां बांटकर क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।

कमलेश कुमार, आलोक कुमार, मनोज कुमार, हरप्रसाद, संजीव कुमार, कमाता प्रसाद, सुनीता देवी, प्रीती देवी, ललिता कुमारी, अरुणा कुमारी आदि उपस्थित रहीं।
क्रिसमस को लेकर आयोजित हुआ कार्यक्रम
कुरावली। क्षेत्र के गांव गोपालपुर स्थित जगत सिंह मेमोरियल स्कूल में भी क्रिसमस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेंटा क्लॉज बने बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। प्रबंधक सुधीश चंद्र ने छात्र-छात्राओं को क्रिसमस की बधाइयां दीं। इस अवसर पर दीपक कुमार, आदित्य कुमार, एसएन सिंह, गंगा सिंह, स्वाति, अर्चना, स्नेहा खान आदि शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed