{"_id":"5d1b93f28ebc3e3ce721595b","slug":"criem-kasganj-news-agr3942548116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल अपराध में जिला फिर से हुआ शर्मसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल अपराध में जिला फिर से हुआ शर्मसार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज। बाल अपराध के मामले में जिला एक बार फिर से शर्मसार हो गया। जिले में बच्चों के साथ होने वाले अपराध रुक नहीं पा रहे। उनके साथ दुष्कर्म, कुकर्म, हत्या अपहरण जैसी वारदातें लगातार सामने आ रहीं है, लेकिन पुलिस इस तरह की वारदातें रोकने में सफल नहीं हो पा रही।
जिले में बाल अपराध का ग्राम तेजी से बढ़ रहा है। बच्चे न घर पर सुरक्षित हैं और न घर के बाहर। उनके अपने भी खून बहाने में पीछे नहीं रहते। वर्तमान वर्ष में जिले में बाल अपराध के 10 मामले हो चुके हैं। इनमें से तीन बच्चों की हत्या हो चुकी है। जिले में बच्चों के साथ होने वाले अपराध का इतिहास कोई नया नहीं है। प्रतिवर्ष ही इस तरह की वारदातें सामने आ रही हैं। 2017 में 24 बच्चों तथा वर्ष 2018 में 11 बच्चों के साथ अपराध की वारदातें हुई।
2019 में जिले में होने वाले बाल अपराध के मामले
4 जनवरी झाल के पुल से बालिका को अगवा कर दुष्कर्म
5 जनवरी कासगंज में बालक व सिकंदरपुर वैश्य में मासूम के साथ कुकर्म व सहावर में बालिका के साथ दुष्कर्म, 6 फरवरी सिढ़पुरा के हमीरपुर में बालक की अपहरण के बाद हत्या,
विज्ञापन
22 फरवरी पटियाली के ककराला से मासूम का अपहरण,
10 मार्च सोरों के एक गांव में बालिका के साथ दुष्कर्म
7 अप्रैल पटियाली क्षेत्र के एक गांव में बालिका के साथ दुष्कर्म
27 जून को सिकंदरपुर के रानीदामर में सौतेले पिता ने मासूम बेटे की हत्या कर देने की वारदात शामिल है।