पहला वनडे हारने से सीरीज नहीं हारे, अभी कई मैच बाकी: युसूफ पठान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत की हार पर क्रिकेटर युसूफ पठान ने कहा कि यह पहला मैच था। अभी सीरीज की हार जीत को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। अभी सीरीज के कई मैच होने हैं।
भारतीय क्रिकेटर युसूफ पठान रविवार को मैनपुरी आए थे। यहां उन्होंने एनके कॉलेज नगला बलू में एकेडमी ऑफ पठांस का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के हर बच्चे में प्रतिभा है। टैलेंट के लिए जगह छोटी बड़ी नहीं होती, सिर्फ इरादे बड़े होने चाहिए।
पठान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, सिर्फ यहां के खिलाड़ियों को सही प्लेटफार्म नहीं मिल पाता है। क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत के पीछे भी यही वजह रही। जो सुविधाएं हमें नहीं मिलीं वह आज के खिलाड़ियों को मिलें। इसीलिए मैनपुरी में 15वीं एकेडमी खोली है।
वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत की हार को लेकर पूछे गए सवाल पर युसूफ पठान ने कहा कि अभी सीरीज की हार जीत को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। पूरी सीरीज बाकी है। भारतीय टीम कमबैक करेगी। इस दौरान उन्होंने महेंद्र धोनी की फिटनेस पर उनका बचाव भी किया।
वहीं इस वर्ष होने वाले विश्व कप में खेलने के सवाल पर पठान ने कहा कि उनका ध्यान सिर्फ अपने खेल पर है। यह चयनकर्ताओं पर निर्भर है कि वह उन्हें टीम में शामिल करते हैं या नहीं। इससे पूर्व उन्होंने एकेडमी की पिच पर अभ्यास किया।
इस अवसर पर एनके कॉलेज के सचिव अजय कुमार यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर सुमन यादव, पूर्व एमएलसी अवधेश कुमार यादव, श्याम चौहान, ऊषा देवी यादव, प्राचार्य डॉक्टर अवनीश वर्मा सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। संचालन डॉक्टर आरके सिंह चौहान और चेतन चतुर्वेदी ने किया।