फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cricketer Shikhar Dhawan visited the Taj Mahal

Agra: ताज देखने पहुंचे क्रिकेटर शिखर धवन, गाइड से पूछा मजदूरों के कटवाए गए थे हाथ; पर्यटकों ने किया ऐसे स्वागत

Tue, 18 Feb 2025 10:12 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 18 Feb 2025 10:12 PM IST
सार

क्रिकेटर ने ताज भ्रमण के दाैरान गाइड से कारीगरों के हाथ काटने, काले ताज की सच्चाई पर सवाल पूछे। कहा कि स्मारक उन्हें बहुत पसंद आया।

विज्ञापन
Cricketer Shikhar Dhawan visited the Taj Mahal
ताज देखने पहुंचे शिखर धवन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज रहे शिखर धवन ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। ताज पर मौजूद सैलानियों ने शिखर को पहचाना तो गब्बर....गब्बर... की आवाज के साथ उनका जोशीला स्वागत किया और सेल्फी भी लीं।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह क्रिकेटर शिखर धवन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और पुलिस के सुरक्षा घेरे में ताजमहल देखने पहुंचे। प्रिंटेड शर्ट और बरमूडा पहनकर मस्ती भरे मूड में नजर आए शिखर धवन ने ताज के साथ सेल्फी ली। 
विज्ञापन


उनके सेंट्रल टैंक पहुंचते ही ताज देखने आए पर्यटक गब्बर-गब्बर चिल्लाने लगे। कई पर्यटकों ने उन्हें देखने के लिए रॉयल गेट और गुंबद से दौड़ लगाई, जबकि कईयों ने उनके साथ डायना सीट के पास सेल्फी ली। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की विजिटर बुक में शिखर धवन ने लिखा कि यात्रा शानदार रही। दुनिया के सात आश्चर्यों में शुमार ताजमहल बहुत पसंद आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी देखभाल बहुत अच्छे तरीके से की जा रही है। धवन ने गाइड से ताजमहल बनाने का खर्च, मजदूरों के हाथ काटने और काले ताजमहल की सच्चाई के लिए सवाल पूछे। ताज के बाद वह आगरा किला देखने पहुंचे, जहां एएसआई संरक्षण सहायक कलंदर बिंद ने उन्हें दीवान ए आम, दीवान ए खास, जहांगीरी महल, अंगूरी बाग, खासमहल और मुसम्मन बुर्ज दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed