फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cricketer Poonam Yadav praised Amar Ujala Aparajita 100 million Smiles

अमर उजाला का अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान बनेगा महिलाओं की ताकत: पूनम

Thu, 29 Nov 2018 11:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 29 Nov 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
Cricketer Poonam Yadav praised Amar Ujala Aparajita 100 million Smiles
अमर उजाला अपराजिता अभियान का पोस्टर जारी करतीं क्रिकेटर पूनम यादव - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला का अपराजिता अभियान महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया एक ठोस कदम है। यह अभियान महिलाओं की ताकत बनेगा। महिला हिंसा के विरुद्ध एक साझा आवाज उठाने की यह पहल निश्चित ही महिलाओं में नया जोश भरने का काम करेगी। यह बात भारतीय महिला क्रिकेट टीम की राइट आर्म लेग स्पिनर पूनम यादव ने अपराजिता अभियान का पोस्टर जारी करने के बाद कही। 
विज्ञापन


बुधवार को ईदगाह कॉलोनी स्थित अपने आवास पर अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए इतने व्यापक स्तर पर सोचना और उसे जमीनी हकीकत पर उतारना निश्चित ही सराहनीय कार्य है। अमर उजाला का ‘नो साइलेंस-नो वॉयलेंस’ युवतियों में नए जोश का संचार करेगा। 
विज्ञापन


पूनम ने बताया कि जिस तरह से उन्हें अपना करियर बनाने के दौरान कई रुकावटों का सामना करना पड़ा, उस तरह की रुकावटों को अपराजिता अभियान दूर करने का काम करेगा। लक्ष्य तय करके शुरू किया गया काम सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। इसलिए विजन-यूपी-2021 तक हर बच्ची और महिला को सुरक्षित समाज का अधिकार दिलाने की दिशा में शुरू किए गए इस अभियान को सफलता जरूर मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'अपराजिता' को सराहा

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ने कहा कि यह सच में प्रशंसनीय कार्य है कि महिला हिंसा के विरुद्ध लोगों को अपराजिता अभियान के माध्यम से जोड़कर साझा मंच तैयार किया जा रहा है। महिलाओं को उनके हक के लिए कानूनी तौर पर प्रशिक्षित भी किया जाएगा।

पूनम यादव का प्रोफाइल 

आईसीसी टी-20 की गेंदबाजी रैंकिंग में पूनम यादव दूसरे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज में खेले गए आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप में वह भारतीय टीम की अहम सदस्य रहीं और उनका उम्दा प्रदर्शन रहा। टी-20 के एक सीजन में उन्होंने सर्वाधिक विकेट लेने का कारनामा किया। 

सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में वह पुरुष गेंदबाजों से भी आगे रहीं। इसके अलावा उन्होंने 2016 में श्रीलंका में हुए टी-20 विश्वकप में भारतीय टीम की ओर से प्रतिनिधित्व किया। सन 2017 में आईसीसी महिला विश्वकप में भारतीय टीम की सदस्य रहीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed