फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cricketer Dhruv Jurel included in BCCI's central contract list

Dhruv Jurel: बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल हुए क्रिकेटर ध्रुव जुरैल, सालाना मिलेगी इतनी रकम

Tue, 22 Apr 2025 10:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Apr 2025 10:28 AM IST
सार

बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में ध्रुव को ग्रेड सी में रखा गया है। वर्तमान में वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे हैं।
 

विज्ञापन
Cricketer Dhruv Jurel included in BCCI's central contract list
ध्रुव जुरेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ध्रुव जुरैल को बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल कर लिया है। सोमवार को जारी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में ध्रुव को ग्रेड सी में रखा गया है। वर्तमान में वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे हैं। उन्हें 14 करोड़ में रिटेन किया गया है।
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों को कम से कम तीन टेस्ट, आठ वनडे या 10 टी-20 मैच खेले होना जरूरी है। ध्रुव जुरैल ने वनडे नहीं खेला है। टी-20 भी उन्होंने सिर्फ चार खेले हैं लेकिन, ध्रुव के पास चार टेस्ट मैच का अनुभव है।
विज्ञापन


बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट की चार श्रेणियां हैं। इसमें ए प्लस कैटेगरी वाले खिलाड़ी को सालाना सात करोड़, ए कैटेगरी वाले खिलाड़ी को पांच करोड़, बी ग्रेड वाले खिलाड़ी को तीन करोड़ और सी ग्रेड वाली सूची में शामिल खिलाड़ी को सालाना एक करोड़ रुपये दिए जाते हैं। ध्रुव की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: शादीशुदा महिला ने प्रेमी को ऐसी जगह छुपाया, किसी को शक न हो...संदूक के खुलते ही खुल गई पोल; फिर ये हुआ


पिता खुश, परिवार संग देखेंगे मैच
ध्रुव के पिता नेम सिंह जुरैल को अमर उजाला रिपोर्टर ने फोन पर ध्रुव जुरैल के बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल होने की जानकारी दी। वह शमसाबाद में थे। यह सुनकर नेम सिंह ने खुशी जाहिर की। कहा कि भगवान से प्रार्थना है कि बेटा मेहनत करते हुए क्रिकेट में आगे बढ़ता जाए। उसका स्टेडियम में अगला मैच देखने के लिए परिवार के साथ जाएंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed