मैनपुरी। शहर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में संचालित क्रिकेट छात्रावास के खिलाड़ी सीताराम का चयन 68वीं अंडर-19 नेशनल स्कूल प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है। स्टेडियम में क्रिकेट कोच सुनील कुमार से खेल की बारीकियां सीख रहे सीताराम शीर्ष क्रम के बेहतरीन बल्लेबाज और शानदार क्षेत्ररक्षक हैं। 26 अप्रैल से तेलंगाना में होने वाली नेशनल स्कूल प्रतियोगिता में सीताराम प्रदेश टीम का हिस्सा होंगे। सीताराम के चयन पर क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह, मैनपुरी क्रिकेट संघ के अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, वालीबाल संघ के अध्यक्ष प्रदीप चौहान, कोच इस्तिखार अहमद, सुरेंद्र कुमार, राघवेंद्र दुबे, अनिल कुमार, अमर यादव आदि ने बधाई दी है।