फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cricket, match

बालाजी क्लब ने रेड रॉयल्स को हराया

Fri, 10 Jan 2020 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
cricket, match
10एमएनपी-15-चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज में आयोजित क्रिकेट में खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करते पूर्व - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। रेलवे मैदान रठेरा पर चल रही दीपू यादव स्मृति जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को बालाजी क्लब मैनपुरी और रेड रॉयल्स क्लब मैनपुरी के मध्य मैच खेला गया। बालाजी क्लब ने 41 रनों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह बालाजी क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 174 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सुमित ने सर्वाधिक 82, अनुराग ने 30 व मृदुल ने 22 रनों का योगदान दिया। रेड रॉयल्स क्लब की तरफ से गेंदबाज अतुल कृष्णा ने दो, अमित, अमन व उत्तम ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड रॉयल्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से अमन 25 व नीरज 15 के अतिरिक्त एक भी खिलाड़ी दहाई के अंक को नहीं छू सका। बालाजी क्लब की तरफ से गेंदबाज आशुतोष, मृदुल व अंबुल ने दो-दो, सुमित, व त्रिभुवन ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।
विज्ञापन

बालाजी क्लब के सुमित को राजवीर सिंह यादव ने मैनऑफद मैच का पुरस्कार प्रदान किया। अलकेश यादव व कर्मवीर यादव ने अंपायर की भूमिका निभाई। स्कोरिंग पवन यादव ने, गौरव व अजीत यादव ने कमेंट्री की। संयोजक राघवेंद्र सिंह, जुगिल किशोर, रिंकू यादव, आतेंद्र यादव, ऋषिपाल यादव, गौतम यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed