{"_id":"5d5e23f48ebc3e6c291393f8","slug":"creta-accident-at-agra-lucknow-expressway-one-died-three-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, एक की मौत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, एक की मौत तीन घायल
Thu, 22 Aug 2019 05:04 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 22 Aug 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
क्रेटा गाड़ी पिलर से टकराई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर स्थित किलोमीटर 74.5 पर इटावा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही काले रंग की क्रेटा गाड़ी गुरुवार को सुबह पोल से टकरा गई।
हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस से सैफई पीजीआई उपचार को भेजा है। परिजनों की मानें तो चारों दोस्त दिल्ली जा रहे थे।
जनपद फैजाबाद के अयोध्या के रामनगर निवासी रजनीश कुमार (26) सीताराम क्रेटा गाड़ी से दोस्त मो. झारखंडी निवासी रवि श्रीवास्तव पुत्र श्रीनिवास श्रीवास्तव व फैजाबाद के नियामा 250 सोना टेंट हाउस निवासी आदिल पुत्र यासीन व कंधारी बाजार कैंट निवासी मोहम्मद शाहिद पुत्र मोहम्मद इस्माइल के साथ दिल्ली जा रहे थे।

गुरुवार तड़के कार जैसे ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना सिरसागंज के अन्तर्गत किलोमीटर नं. 74.5 पर पहुंची तो अचानक एक पोल से टकरा गई। तेज रफ्तार कार की टक्कर इतनी तेज थी कि कार का इंजर दस मीटर पहले ही गिर गया।
कार में फंसे तीन दोस्तों को यूपीडा की टीम, पुलिस ने निकालकर उन्हें तत्काल उपचार को सैफई पीजीआई को भेज दिया। जबकि रजनीश कुमार पुत्र सीताराम की मौके पर ही मौत हो गई।
रजनीश के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। फैजाबाद से मृतक के परिवार के राहुल सिंह ने बताया कि गाड़ी में सवार सभी चारों दोस्त थे। वह दिल्ली जा रहे थे। पिछले दिनों ही फैजाबाद में नवी का मंडी के पास हवेली रेस्टोरेंट खोला था।
उन्होंने बताया कि मृतक रजनीश तीन भाई है। पिता की दो वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। इधर थाना सिरसागंज एसएचओ सुनील कुमार तोमर ने बताया कि सड़क हादसे में मृत हुए फैजाबाद निवासी रजनीश के शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया है।