फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   create awareness about cyber crime or to impose duty AI will help police training will be given

UP: साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने हो या फिर लगानी हो ड्यूटी...पुलिस की मदद करेगा एआई, दिया जाएगा प्रशिक्षण

Thu, 30 Jan 2025 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 30 Jan 2025 09:48 AM IST
सार

पुलिस अब साइबर अपराध रोकने के लिए एआई से जागरूकता वीडियो बनाएगी। इसके साथ ही ड्यूटी लगाने में मदद ली जाएगी। इसके लिए कमिश्नरेट के डीसीपी पश्चिमी जोन के ऑफिस में ई-काॅप सेल बनाया गया है, जिसमें पुलिस चार विभागीय कर्मियों को प्रशिक्षण भी देगी। 
 

विज्ञापन
create awareness about cyber crime or to impose duty AI will help police training will be given
Artificial Intelligence(AI), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) - फोटो : Freepik

विस्तार

लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने से लेकर कर्मचारियों की हाट स्पाट पर ड्यूटी लगाने तक में आगरा कमिश्नरेट पुलिस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद लेगी। इसके लिए डीसीपी पश्चिमी जोन के ऑफिस में ई-काॅप सेल बनाई गई है। इसमें चार सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है। वह एआई की मदद से विभागीय कार्य पूरा करेंगे। वहीं जोन के जिलों के कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि एआई की मदद से धारा का निर्धारण मुकदमे दर्ज करने में पहले से किया जा रहा है। अब महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता और अन्य सामाजिक मुद्दों पर वीडियो बनाए जा रहे हैं। जिस काम को करने में 3 से 4 घंटे लगते थे। वह एआई की मदद से 1 घंटे में पूरा हो जा रहा है। इस संबंध में जोन के एसीपी को प्रशिक्षण दिया गया है। ई-काप सेल भी बनाई है। इसमें चार पुलिसकर्मियों को लगाया है। वह कमिश्नरेट ही नहीं, जोन के जिलों के कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित करेंगे, जिससे एआई का लाभ लिया जा सके। भविष्य में कर्मचारियों की डयूटी और उपस्थिति के साथ ही अधिक वारदात स्थलों को भी एआई की मदद से ही चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन


ई-ऑफिस से आसान हुआ पत्र भेजना
इसके साथ ही ई-ऑफिस भी शुरू किया गया है। इसमें शिकायती पत्रों को कंप्यूटर पर अपलोड करने के बाद सीधे ईमेल के माध्यम से संबंधित थाने और अधिकारी के कार्यालय पर भेजा जा रहा है। इसमें अधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर भी किए जाते हैं। इससे जहां कागज की बचत हो रही है, वहीं समय भी कम लग रहा है। इसके माध्यम से सरकारी कागजात भेजना भी आसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed