फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crazy lover Fell in love with 11th class student gave mobile to talk beaten for refusing

सिरफिरा आशिक: 11वीं की छात्रा से हुआ प्यार, बात करने के लिए दिया मोबाइल; मना करने पर किया ऐसा हाल

Sun, 21 Jan 2024 06:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Jan 2024 06:17 PM IST
सार

सिरफिरे आशिक ने 11वीं की छात्रा को बात करने के लिए मोबाइल खरीदकर दिया। छात्रा ने मोबाइल लेने से मना कर दिया। इसी बात पर उसे इस कदर गुस्सा आया कि छात्रा को बुरी तरह से पीट दिया। पीड़िता ने घरवालों को मामले की जानकारी दी,  जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। 
 

विज्ञापन
Crazy lover Fell in love with 11th class student gave mobile to talk beaten for refusing
girl crime (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र में अपराधियों के हौंसले बढ़ते जा रहे हैं। एक सिरफिरे आशिक ने विद्यालय से लौट रही छात्रा को इसलिए पीट दिया कि उसने आरोपी की ओर से दिया गया मोबाइल वापस कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा 11वीं में पढ़ती है। 

छात्रा की ओर से गांव के ही वीरपाल पर पीटकर घायल करने की रिपोर्ट लिखाई है। भाई ने बताया कि बहन 11वीं की छात्रा है। वीरपाल करीब छह महीने से लगातार परेशान करता आ रहा है। छह महीने पहले भी छेड़छाड़ की गई थी, लेकिन बहन के भविष्य को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की और समझौता हो गया था। आरोप लगाया कि 16 जनवरी की दोपहर करीब तीन बजे बहन विद्यालय से घर लौट रही थी तभी रास्ता में रोक कर लात घूसों से पिटाई की, इसकी वजह से चोटें आई हैं।
विज्ञापन


छात्रा का कहना है कि 14 जनवरी को वीरपाल ने गांव के ही बच्चे से घर पर कीपैड मोबाइल बात करने के लिए भेजा था। मैंने मोबाइल के बारे में बताकर भाई को दे दिया था, उसने लौटा दिया। इसी बात को लेकर मेरी पिटाई की गई। भाई ने बताया कि वीरपाल शादीशुदा है, फिर भी परेशान करता आ रहा है। थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि छात्रा के साथ वारदात हुई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed