फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   craze for Taj Mahal: 200 tourists fell ill in 45 days yet the number is increasing

ताजमहल की ऐसी दीवानगी: 45 दिन में 200 सैलानियों की तबीयत हुई खराब, फिर भी बढ़ रही संख्या

Thu, 16 May 2024 01:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 May 2024 01:04 PM IST
सार

ताजमहल की दीवानगी इस कदर हावी है कि भीषण गर्मी में भी पर्यटकों की संख्या में तेजी आ रही है। गर्मी का अंदाजा महज इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां  45 दिन में करीब 200 सैलानी बीमार पड़ चुके हैं।
 

विज्ञापन
craze for Taj Mahal: 200 tourists fell ill in 45 days yet the number is increasing
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल देखने आए तीन पर्यटक बुधवार को बेहोश हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। गर्मी के कारण 45 दिन में करीब 200 सैलानी बीमार पड़ चुके हैं। ताज पूर्वी गेट पर डिस्पेंसरी में 128, शिल्पग्राम पार्किंग पर्यटक सुविधा केंद्र पर 32 और पश्चिमी गेट पर्यटक सुविधा केंद्र पर 40 बीमार सैलानियों का प्राथमिक उपचार किया। ताज पर गर्मी के कारण बीमार होने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


बुधवार को गुजरात की तनवीरा बेन को गर्मी से चक्कर आ गया। ओआरएस का घोल और ठंडा पानी पिलाया गया। देहरादून के 60 वर्षीय अवधेश पंत बीपी हाई होने से बेचैनी बढ़ गई। इंदौर के नीलेश भाटी का सेंट्रल टैंक के पास पानी में गिरने से उनके पैर में चोट लग गई। उन्हें एएसआई के कर्मचारियों ने पूर्वी गेट पर बनी डिस्पेंसरी में ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन


 

craze for Taj Mahal: 200 tourists fell ill in 45 days yet the number is increasing
पर्यटक सुविधा केंद्र - फोटो : अमर उजाला
मैडम, यहां तो पर्यटकों के लिए दुविधा बन गई सुविधा
ताजमहल की पश्चिमी गेट पार्किंग में बना पर्यटक सुविधा केंद्र ही पर्यटकों के लिए दुविधा बन गया है। एक महीने से केंद्र में एयर कंडीशनर खराब पड़े हैं। भीषण गर्मी में बैठना मुश्किल है। स्मारक के अंदर तबीयत बिगड़ने पर पर्यटकों को यहां प्राथमिक उपचार के लिए लाया जाता है। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने पर्यटकों की सुविधा के लिए मार्च में दो पर्यटक सुविधा केंद्र शुरू कराए थे। पहला शिल्पग्राम में, दूसरा ताजमहल पश्चिमी गेट पार्किंग में। पार्किंग में बने सुविधा केंद्र पर दो एसी लगे हुए हैं। दोनों एक महीने से खराब पड़े हैं।

पथकर पर्यवेक्षक से लेकर एडीए अधिकारियों तक गाइड व स्वास्थ्य कर्मी कई बार शिकायत कर चुके, लेकिन एसी ठीक नहीं हुए। यह स्थिति तब है जब आगरा विकास प्राधिकरण करोड़ों रुपये पथकर निधि से पर्यटकों से कमाता है। विदेशी टिकट पर एडीए को 500 रुपये और भारतीय टिकट पर 10 रुपये पथकर एडीए को मिलता है। इसके अलावा गोल्फ कार्ट, पार्किंग व अन्य कियोस्क से भी एडीए की कमाई होती है। पर, पर्यटकों के लिए सुविधाएं नदारद हैं। गाइडों ने बताया कि पथकर पर्यवेक्षक की मनमानी से अव्यवस्थाएं बढ़ गई हैं। पार्किंग से लेकर अन्य ठेकों में पथकर पर्यवेक्षक ‘सेवा’ शुल्क वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed