फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cracks started appearing in the dam of Kadarganj

Agra News: कादरगंज के बांध में पड़ने लगी दरार

Tue, 12 Aug 2025 01:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Cracks started appearing in the dam of Kadarganj
पटियाली तहसील क्षेत्र के गांव नगला पंसोती में जेसीबी से बांध की मरम्मत कराते ग्रामीण।  - फोटो : पटियाली तहसील क्षेत्र के गांव नगला पंसोती में जेसीबी से बांध की मरम्मत कराते ग्रामीण।
कासगंज। कादरगंज पर सिंचाई विभाग के द्वारा बनाए गए मिट्टी के कच्चे बांध में गंगा के पानी का दबाव होने के कारण अभी से दरार पड़ने लगी हैं। लोगों को आशंका है कि कटान होने से स्थिति बिगड़ सकती है। कादरगंज पर कटानरोधी और बाढ़रोधी कार्यों की ओर लगातार गंगा की धारा का प्रवाह बना हुआ है। हालांकि अभी बांध सुरक्षित हैं।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर बांध की मरम्मत की
कासगंज। पटियाली क्षेत्र में कादरगंजखाम के इलाके से जुड़े कई गांव की ओर बाढ़ का पानी रोकने के लिए मनरेगा का बांध बना हुआ है। गंगा में पानी बढ़ने के बाद बांध क्षतिग्रस्त होने लगा, लेकिन प्रशासन और ग्राम पंचायत ने बांध की मरम्मत नहीं कराई। ऐसी स्थिति में परेशान ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद श्रमदान करते हुए बांध की मरम्मत की है। जेसीबी (बुलडोजर) भी मंगाई गई। क्षेत्रीय निवासी अजीत कुमार यादव ने बताया कि यह बांध क्षतिग्रस्त होने पर हिम्मतनगर बझेरा, नौली फतुहाबाद, नगला जगमोहन, नगला डंबर आदि प्रभावित हो जाएंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण विजय, नरेश, कुंवरपाल, करू डीलर, अजीत, सुखवीर, राजेंद्रपाल, इंद्रपाल, राजीव, झब्बू, हृदेश ने प्रशासन से मांग की है कि इन ग्रामीण इलाकों में बाढ़रोधी कार्यों को प्रभावी तरीके से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




घरौंदा छोड़कर बाढ़ चौकियों पर नहीं जा रहे ग्रामीण
कासगंज। पटियाली का इलाका बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित है। एसडीएम प्रदीप कुमार विमल, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाके के ग्रामीणों को बाढ़ चौकियों पर पहुंचने के निर्देश दिए, लेकिन कोई ग्रामीण बाढ़ चौकियों पर नहीं जाना चाह रहा। एसडीएम प्रदीप विमल ने बताया कि लगातार गांव गांव भ्रमण कर लोगों को अलर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed