{"_id":"5dd03a9f8ebc3e54d146b1bc","slug":"crackers-chetan-sharma-kasganj-kasganj-news-agr4156084184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व क्रिकेटर की गेंद पर सेंट जोसेफ के खिलाड़ी ने जड़ा चौका, गूंजी तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व क्रिकेटर की गेंद पर सेंट जोसेफ के खिलाड़ी ने जड़ा चौका, गूंजी तालियां
विज्ञापन
कासगंज के सेंट जोसेफ स्कूल के वार्षिक समारोह में क्रिकेट मैच के दौरान बॉलिंग कर बच्चों को क्रिके?
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। भारत के सबसे प्रमुख गेंदबाजों में शामिल रहे पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल के बच्चों को क्रिकेट खिलाया। ओवर की अंतिम गेंद पर कक्षा 10 के विद्यार्थी ने चौका जड़ दिया। इसके बाद खिलाडिय़ों में खासा उत्साह दिखाई दिया। पूर्व क्रिकेटर के साथ क्रिकेटर खेल बच्चे रोमांचित दिखाई दिए। इससे पहले क्रिकेटर ने पिच पर पहुंचकर कमेंट्री भी की। इस दौरान तालियां गूंजती रहीं।
पूर्व क्रिकेटर के साथ बच्चों को क्रिकेट खिलाने के लिए पिच सजाई गई। सायं 4 बजे पूर्व क्रिकेटर खेल के मैदान पर पहुंचे और यहां उन्होंने सबसे पहले कमेंट्री की। विभिन्न देशों की क्रिकेट टीमों की खिलाडिय़ों पर तंज कसे। कमेंट्री के बाद पूर्व क्रिकेटर पिच पर पहुंच गए। पहली बॉल फेंकते ही उत्साहित बच्चे जोश में दिखाई दिए।
क्रिकेटर ने बल्लेबाज को बताया कि वह स्पिनर के रूप में बॉल कराएंगे। तीसरी बॉल पर सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 के विद्यार्थी समीर कुमार ने रन लेने का प्रयास किया, लेकिन वह विफल हुए। चौथी और पांचवी गेंद भी उन्होंने धीमी गति से फेंकी, लेकिन बल्लेबाज रन नहीं ले सका। अंतिम बॉल बची थी। बल्लेबाज उत्साहित था, पूर्व क्रिकेटर ने अंतिम गेंद फेंकी और बल्लेबाज ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए चौका जड़ दिया। फिर विद्यार्थी तालियां बजाने लगे।
विज्ञापन
मुझे बहुत अच्छा लग रहा है
दुर्गा कॉलोनी निवासी समीर कुमार को पूर्व क्रिकेटर की बॉलिंग पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला। पूर्व किक्रेटर की बॉल पर चौका जड़ने के बाद वह और भी उत्साहित हो गया। पूर्व क्रिकेटर के साथ क्रिकेट खेलकर गदगद दिखाई दिया। बोला कि आज मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि देश के बड़े पूर्व क्रिकेटर के साथ क्रिकेट खेलने का मौका मिला है।