{"_id":"6a4c6d18e1acf72d49005eda","slug":"crackdown-on-unfit-and-permit-less-school-vehicles-begins-july-8-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 15 जुलाई तक विशेष अभियान; इन त्रुटियों पर होंगे सीज और होगी FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 15 जुलाई तक विशेष अभियान; इन त्रुटियों पर होंगे सीज और होगी FIR
Tue, 07 Jul 2026 08:36 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 07 Jul 2026 08:36 AM IST
सार
आगरा में 8 से 15 जुलाई तक अनफिट और बिना परमिट चल रहे स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। मानक पूरे नहीं मिलने पर वाहन सीज होंगे, चालान काटे जाएंगे और जरूरत पड़ने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
आगरा आरटीओ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा संभागीय परिवहन विभाग अनफिट और बिना परमिट चलने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। एक सप्ताह तक जागरूकता अभियान चलाने के बाद अब वाहनों की जांच की जाएगी। 8 से 15 जुलाई तक चलने वाले अभियान के दौरान मानक पूरे नहीं मिलने पर वाहनों को सीज किया जाएगा और जुर्माना भी लगेगा। विभाग अब तक 123 स्कूली वाहनों को नोटिस जारी कर चुका है।
ये भी पढ़ें - जनशिकायतों का फर्जी निस्तारण: सब रजिस्ट्रार का वेतन रोका, चार एसडीएम को नोटिस; डीएम ने की बड़ी कार्रवाई
शासन के निर्देश पर 1 से 7 जुलाई तक स्कूली वाहनों की फिटनेस और परमिट के लिए स्कूल प्रबंधकों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए नोटिस भी जारी किए गए हैं, ताकि स्कूल प्रबंधक समय पर वाहन की फिटनेस करा लें। जागरूकता के बाद परिवहन विभाग के अधिकारी कार्रवाई की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - खुशखबर: टनकपुर - नांदेड़ साप्ताहिक ट्रेन शुरू, आगरा में भी ठहराव; यहां जानें रुकने का समय
जिले में करीब 1100 स्कूल बसों के साथ अन्य वाहन भी चलते हैं। इसमें बड़ी संख्या में बिना फिटनेस के दौड़ रहे वाहन बच्चाें की जान जोखिम में डाल रहे हैं। एआरटीओ (प्रवर्तन) आलोक कुमार ने बताया कि बिना परमिट और अनफिट स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा। वाहन सीज करने और चालान के साथ स्कूल प्रबंधक पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें - UP: भाजपा नेता ने किया प्लॉट पर कब्जा, रिवॉल्वर दिखाकर धमकी; ब्लॉक प्रमुख समेत छह नामजद पर केस
प्राइवेट स्कूली वाहन बनेंगे चुनौती
शहर में स्कूली बसों से अधिक प्राइवेट वाहन संचालित हो रहे हैं। ये वाहन बच्चों को स्कूल छोड़ने व लेने जाते हैं। इन वाहनों में अधिक संख्या में बच्चे बैठाए जाते हैं। किसी स्कूल से जुड़े नहीं होने की वजह से ये बच जाते हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों के सामने प्राइवेट वाहनों पर कार्रवाई करना चुनौती होगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में अनफिट स्कूली वाहन अधिक संख्या में संचालित किए जाते हैं। वहां भी कार्रवाई करना बड़ी चुनौती होगी।
ये भी पढ़ें - बारिश में बिलों से बाहर निकले सांप: कदम-कदम पर खतरा, सर्पदंश से युवती की मौत; ये इंजेक्शन बचाएगा जान