फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crackdown on Quacks in Agra: CMO Orders Action, Illegal Hospitals to Face Closure

UP: झोलाछापों की आएगी आफत...अवैध अस्पताल होंगे बंद, दर्ज होंगे केस; सीएमओ ने दिए ये आदेश

Fri, 23 Jan 2026 09:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Jan 2026 09:01 AM IST
सार

 सीएमओ ने सीएचसी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के झोलाछापों को चिन्हित कर लें। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Crackdown on Quacks in Agra: CMO Orders Action, Illegal Hospitals to Face Closure
सीएमओ, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप पर कार्रवाई करने के सीएचसी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। उनसे अपने क्षेत्र में छापा मारने के लिए कहा गया है। झोलाछाप और अवैध अस्पतालों में मरीजों की मौत, गलत ऑपरेशन समेत अन्य खामियाें को देखते हुए विभाग सख्त हुआ है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 18 सीएचसी और 48 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। सीएचसी प्रभारियों को अपने क्षेत्र में झोलाछाप और अवैध अस्पतालों को चिह्नित कर रिपोर्ट बनाने को कहा है। चिकित्सकीय डिग्री, लाइसेंस समेत अन्य मानकों की जांच की जाएगी। बिना डिग्री और लाइसेंस के इलाज करते पाए जाने पर अस्पताल बंद कराते हुए केस दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



झोलाछाप ने शिशु की काट दी आंत
कटरा वजीर खां निवासी नीतेश की पत्नी रानी का 23 नवंबर को निजी अस्पताल में प्रसव हुआ था। शिशु की नाभि लाल होने पर झोलाछाप को दिखाया। उसने चीरा लगाकर दवा दे दी। चीरा का कट गहराई तक लगने से आंत भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे कुछ देर में ही आंत निकल आई। इससे परिजन घबरा गए। दिल्ली गेट स्थित निजी अस्पताल में दिखाया। वहां चिकित्सकों ने आंत को जोड़ते हुए कृत्रिम मलद्वार बनाया। सर्जरी के बाद शिशु की हालत में सुधार हुआ। इसके अलावा बाह में भी झोलाछाप के अस्पताल में प्रसूता की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed