फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crackdown on 5,700 road tax defaulters; notices issued.

Agra News: रोड टैक्स के 5700 बकायेदारों पर शिकंजा, नोटिस जारी

Tue, 08 Sep 2026 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 08 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on 5,700 road tax defaulters; notices issued.
आगरा। बीस हजार रुपये से अधिक रोड टैक्स बकाया वाले 5700 वाहन मालिकों से आरटीओ ने वसूली की तैयारी शुरू कर दी है। इन वाहन स्वामियों को सितंबर तक बकाया टैक्स जमा करने का समय दिया गया है। समय सीमा में भुगतान नहीं करने पर इनके खिलाफ भी तहसील स्तर से आरसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन विनय कुमार ने बताया कि वाहनों पर कुल 13 करोड़ 5 लाख 34 हजार रुपये का रोड टैक्स बकाया है। इससे पहले 1200 वाहनों के लिए आरसी जारी की जा चुकी है। इन्हें भी सितंबर तक भुगतान का अवसर दिया गया है। इसके बाद तहसील प्रशासन के माध्यम से राजस्व की तरह वसूली की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भुगतान नहीं करने पर बैंक खाते सीज करने, अचल संपत्ति जब्त करने और जमीन की कुर्की के लिए नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ ने बताया कि जिन वाहनों संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं, वह 20 हजार से ज्यादा बकाया वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed