फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cow smugglers opened fire on the police team in agra

आगरा: पीछा करने पर पशु तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, एक तस्कर गिरफ्तार, चार फरार

Sat, 22 May 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 May 2021 12:08 AM IST
सार

तस्कर बेखौफ होकर गोवंशीय पशुओं की तस्करी कर रहे हैं। पकड़े जाने या पीछा करने पर वे पुलिस टीम पर फायरिंग करने से भी नहीं चूकते हैं, जो उनके दुस्साहक को दिखाता है।

विज्ञापन
cow smugglers opened fire on the police team in agra
कंटेनर में गोवंश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहपुरी सीकरी क्षेत्र में जयपुर हाईवे पर बुधवार को पुलिस और एसओजी ने गोवंश से भरे दो कंटेनर पकड़े। पीछा करने के दौरान पशु तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को पकड़ लिया जबकि चार भाग निकले। कंटेनरों से पुलिस ने 54 गोवंश बरामद किए हैं।  

विज्ञापन


सीकरी थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम एसओजी के साथ जयपुर हाईवे पर मंगलवार की रात चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने दो कंटनरों को रोकने का प्रयास किया। इस पर चालक कंटेनर की गति बढ़ाकर भागने लगे। पुलिस ने वाहनों का पीछा करते हुए कौरई टोल प्लाजा के आगे उन्हें रोका।
विज्ञापन


कंटेनर रुकते ही शुरू की फायरिंग
कंटेनर रुकते ही उसमें सवार लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग करते हुए ये लोग खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पीछा किया। इस दौरान एक आरोपी को पकड़ लिया गया। जबकि चार लोग भाग निकले। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद हारून निवासी टाइन, नूह, हरियाणा बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए। हारून ने पुलिस को बताया कि उसके साथ शाहिद, जुबैर, वाहन मालिक और एक अन्य थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

घटना की सूचना पर एसपीआरए सत्यजीत गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। कंटेनर में 29 सांड़ और 25 गायें थीं। बजरंगदल के यदुवीर माहुरा, हरिओम मंगल, आदित्य फौजदार, अनुज मित्तल आदि ने पशुओं को गोशाला भेजने में सहयोग किया। 
 
16 मई को चार तस्कर गिरफ्तार
16 मई की रात में भी पुलिस ने गोवंश से भरे कंटेनर समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया था। तब तस्करों ने पुलिस टीम पर कंटेनर चढ़ाने की कोशिश की थी। बताया जाता है कि क्षेत्र में ऐसे कैरियर सक्रिय हैं जो घुमंतू गोवंशीय पशुओं को पकड़कर गोतस्करों के हवाले कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed