फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cow

जलनिकासी को नालियों पर शॉकपिट बनवाएं

Sun, 23 Aug 2020 06:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
cow
किशनी के अरसारा में पौधरोपण करतीं सीडीओ ईशा प्रिया - फोटो : MAINPURI
कुसमरा/किशनी। सीडीओ ईशा प्रिया ने रविवार को कुसमरा में गोशाला और किशनी के गांव अरसारा का निरीक्षण किया। गांव अरसारा में नालियों का गंदा पानी नदी अथवा तालाब में नहीं जाने पर उन्होंने प्रधान प्रतिनिधि से शॉकपिट बनवाकर रोकने को कहा। ग्रामीणों की शिकायत पर राशन डीलर की जांच करा कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सीडीओ ईशा प्रिया ने रविवार को बेवर मार्ग स्थित कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने ईओ रवींद्र प्रताप सिंह से परिसर में बंधे पशुओं की जानकारी ली। परिसर में बने रैंप, सांड़ और गायों के बांधे जाने की जगह, चारे का कमरा, पानी की व्यवस्था का निरीक्षण किया। गोशाला से निकलने पर उन्हें यादव नगर चौराहे पर कूड़े के ढेर मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। ईओ ने कूड़ा फैलाने वाले दुकानदार से एक हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला। डीपीआरओ स्वामीदीन, सभासद विनोद चतुर्वेदी, राघवेंद्र सिंह, शिवकुमार अवस्थी, मदनमोहन मिश्रा, शिवम पांडेय, चौकी इंचार्ज विजय वर्मा सिंह चंदेल मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके बाद वह किशनी के गांव अरसारा पहुंचीं। यहां उन्होंने गांव की गलियों का निरीक्षण किया। प्रधान प्रतिनिधि रमाशंकर तिवारी से नालियों पर शॉकपिट बनवाने को कहा। प्राथमिक विद्यालय में हैंडवॉश और पानी पीने के लिए टोंटियां लगवाने को कहा। प्राथमिक विद्यालय में सीडीओ ने पौधे भी रोपित किए। गांव में सफाई कार्य संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने सफाईकर्मी सुनील कुमार को कार्रवाई की चेतावनी दी। ग्रामीणों की शिकायत पर कोटा डीलर की जांच कराने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed