फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cow head found in sunnamai

सुन्नामई में मिला गोवंश का कटा सिर, गोकशी का आरोप

Sun, 06 Nov 2022 01:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
cow head found in sunnamai
05एमएनपी-25-बिछवां में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : MAINPURI
बिछवां। कस्बा में अराजक तत्वों द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश की गई। सुन्नामई स्टेडियम के पीछे झाडिय़ों में गोवंश का कटा सिर मिलने की जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, वहीं हिंदूवादी संगठन के लोग भी आ गए। सीओ की मौजूदगी में गोवंश के अवशेष को गड्ढा खोद कर दफनाया गया, वहीं सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सुन्नामई के पास खेल स्टेडियम के पीछे बबूल की झाडिय़ों में शुक्रवार की रात एक गोवंश को मार दिया गया। अराजक तत्वों द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के मकसद को लेकर गोवंश का कटा हुआ सिर वहीं पर डाल दिया। ग्रामीणों द्वारा इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंच कर जांच की। शनिवार की सुबह विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सुमित चौहान व ब्लॉक अध्यक्ष सुनीत पमार अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। जानकारी के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह व थानाध्यक्ष अमित सिंह ने वहां मिले गोवंश के अवशेष जांच के लिए भिजवाए। वहीं, अवशेष को गड्ढा खोद कर दफनाया गया। हिंदूवादी संगठन के लोगों का कहना था कि वहां गोवध किया गया है, पुलिस जल्द से जल्द गोकशों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करे। सीओ ने स्थिति को संभालने के साथ ही कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

----
गोकशों को पकडने का किया प्रयास
पुलिस को सूचना देने वाले ग्रामीणों ने बताया कि रात को गोकशी की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने गोकशों को पकडने का प्रयास भी किया। ग्रामीणों ने बताया कि जिस कार से गोकश आए थे, उस कार का काफी दूर तक पीछा भी किया ,लेकिन गोकश चकमा देकर निकल गए। इससे पूर्व भी करीमगंज में कुछ इसी तरह की घटना हो चुकी है। कुछ लोग माहौल बिगाडने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हिंदूवादियों ने सीओ को दिया ज्ञापन
गोकशी की घटना के बाद हिंदूवादी संगठन के लोग पहले घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद थाना पहुंच कर सीओ को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में विहिप जिलाध्यक्ष सुमित चौहान , सिद्धनाथ पांडे, रामपाल सिंह, पंकज पांडे, सुनीत पमार, शत्रुघ्न सिंह, आदित्य, प्रदीप सैनी, ओमकार सिंह, सत्येंद्र सिंह, विवेक राठौर, कौशलेंद्र कुशवाहा, विजय, विक्रम, गा्रम प्रधान उमेश सिंह शामिल थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
गोकशी की सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर जांच की गई, सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। आरोपियों को पुलिस शीघ्र ही गिरफ्तार कर कार्रवाई करेगी।
संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed