फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   COW dead in goshala

गोवंश पकड़वाने को कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Mon, 09 Dec 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
COW dead in goshala
09एमएनपी-08-कलक्ट्रेट पर शिकायती पत्र देने जाते भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। विकासखंड सुल्तानगंज क्षेत्र केे ग्राम सैदपुर बघौली के ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि आवारा गोवंश खेतों में नुकसान पहुंचा रहे हैं। ज्ञापन में गोवंश को पकड़वाकर गोशाला में भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम प्रधान के नेतृत्व में सैदपुर बघौली के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के बाद डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा है क्षेत्र में घूर रहा आवारा गोवंश खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। गोवंश को कई बार मांग ह्यकरने के बाद भी पकड़वाया नहीं जा रहा है। आवारा गोवंश जहां लोगों पर हमला कर रहे हैं वहीं पालतू पशुओं को हमला करके घायल कर रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों तथा महिलाओं पर भी आवारा गोवंश हमला कर रहे हैं। जिससे ग्रामीण परेशान हैं। किसानों की खेतों में खड़ी फसलों को भी आवारा गोवंश नुकसान पहुंचा रहे हैं। ज्ञापन में आवारा गोवंश को पकड़वाने की मांग की गई है। इस मौके पर प्रधान विमल, प्रवींद्र सिंह राठौर, विशनू औतार, सनी राठौर, मनोज राजपूत, विकास यादव, दीपक राजपूत, आकाश राजपूत, संजय सिंह, श्यामपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, प्रकाशचंद्र, कौशलेंद्र सिंह, अशोक कुमार सिंह, राहुल चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

फसलों में नुकसान से किसान परेशान
बिछवां। बिछवां क्षेत्र में आवारा जानवरों से किसान परेशान हो चुके हैं। आए दिन आवारा जानवर खेतों में घुसकर खड़ी हरी फसलों का नुकसान कर रहे हैं। किसानों ने खुले घूम रहे गोवंश को पकड़वाकर गोशाला भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकासखंड सुल्तानगंज के सैकड़ों बीघा किसानों के खेतों की फसल को खुले घूम रहे गोवंश नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों का कहना है खेतों में फसल तैयार हो रही है। खेतों में घुसकर गोवंश खेतों में खड़ी सरसों, आलू, गेहूं की फसल को नष्ट कर रहे हैं। अगर ऐसी ही हालत रही तो फसल बिल्कुल ही खत्म हो जाएगी। क्षेत्र के किसान प्रभूदयाल शाक्य, प्रीतम सिंह, देशराज, अशोक कुमार, महावीर सिंह, रामवीर, विनोद कुमार, मनोज तिवारी, फूल सिंह, भगवान दास, रामसिंह, रामनरेश सिंह, वीरपाल, नन्हे खान, इरशाद अहमद, वकील खान ने डीएम से खुले में घूम रहे आवारा गोवंश को पकड़कर गोशाला भिजवाने की मांग की है। जिससे फसलों में हो रहे नुकसान को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed